Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीएम मोदी आज देश को देंगे पहली अंडर वाटर मेट्रो की सौगात, जानिए क्या है खास?

मात्र 45 सेकंड में तय होगी 520 मीटर की दूरी

Advertiesment
first under water metro
Underwater Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में देश को पहली अंडर वाटर मेट्रो की सौगात देंगे। कोलकाता की अंडरवाटर मेट्रो का निर्माण हुगली नदी के नीचे कराया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को कोलकाता में हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाये जाने के साथ भारत में नदी के नीचे पहली सुरंग भी यातायात के लिए खुल जाएगी।
 
फरवरी, 2020 में तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कोलकाता मेट्रो के पूर्व-पश्चिम मेट्रो कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन किया था। 16.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन हुगली के पश्चिमी तट पर स्थित हावड़ा को पूर्वी तट पर साल्ट लेक शहर से जोड़ती है। इसका 10.8 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत है। जानिए क्या है ट्रेन की 5 खासियत...
 
  • हुगली के नीचे बनी मेट्रो सुरंग की लंबाई 520 मीटर और ऊंचाई 6 मीटर है।
  • नदी के नीचे 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन। लगभग आधा किलोमीटर लंबी इस पानी के अंदर बनी सुरंग से यात्री 45 सेकंड में गुजर जाएंगे।
  • यह भारत की पहली ऐसी परिवहन परियोजना है, जिसमें मेट्रो रेल नदी के नीचे बनी सुरंग से गुजरेगी। 
  • सुरंग सतह से लगभग 33 मीटर नीचे है। यह सुरंग 120 साल का आंकलन करके बनाई गई है।
  • पानी के नीचे मेट्रो रूट लंदन और पेरिस में ही बना है। इस तरह भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश होगा जहां मेट्रो ट्रेन पानी भीतर चलेगी।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM मोदी बुधवार को बंगाल में देश के पहले अंडरवॉटर मेट्रो खंड का करेंगे उद्घाटन