Festival Posters

अगर आसमान साफ रहा तो आज रात कोलकातावासी 'सुपरमून' का कर सकेंगे दीदार

Webdunia
मंगलवार, 1 अगस्त 2023 (21:36 IST)
Supermoon: आसमान अगर साफ रहा तो पूर्वी भारत के सबसे बड़े महानगर कोलकाता के लोग मंगलवार की रात 'सुपरमून' (supermoon) का दीदार कर सकेंगे। एम.पी. बिड़ला तारामंडल (Birla Planetarium) के पूर्व निदेशक देबीप्रसाद दुआरी ने यह जानकारी दी। सुपरमून दोबारा इस महीने के अंत में 30 अगस्त को दिखाई देगा। पूर्णिमा के दिन जब चांद धरती के सबसे करीब होता है तब उसे 'सुपरमून' कहा जाता है, क्योंकि उसका आकार सामान्य से बड़ा दिखता है।
 
दुआरी ने कहा कि पिछली बार अगस्त 2018 में सुपरमून की खगोलीय घटना देखने को मिली थी और इस तरह की अगली आकाशीय घटना 2037 में देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह उत्साहजनक है, क्योंकि संयोग से चंद्रयान-3 का मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा की ओर रुख करेगा। चंद्रयान-3 के 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरने का कार्यक्रम है।
 
दुआरी ने कहा कि चंद्रमा अंडाकार कक्षा में घूमते हुए 27.3 दिन में पृथ्वी का एक चक्कर लगाता है। इसका नतीजा है कि कक्षा में एक समय आता है जब वह पृथ्वी से सबसे दूर होता है और उस बिंदु को अपोजी कहते हैं और जब वह सबसे नजदीक आता है तो उस बिंदु को पेरिजी कहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि जब पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पेरिजी के नजदीक होता या पृथ्वी के करीब होता है तो उसे हम 'सुपरमून' कहते हैं। दुआरी ने कहा कि सुपरमून सामान्य से 7 प्रतिशत बड़ा और 16 प्रतिशत चमकीला दिखता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

delhi blast : क्या दिल्ली धमाके के पीछे आतंकियों का हाथ, धमाके से जुड़ा हर अपडेट

Delhi red fort blast: अमित शाह ने बताया, कैसे हुआ दिल्ली में धमाका

बंगाल में कब हैं चुनाव, CM ममता ने कहा- भाजपा मुझे जेल भेज दे, गला काट दे पर लोगों का मताधिकार नहीं कुचले

ISIS के निशाने पर था RSS का दफ्तर, आतंकियों ने की थी रैकी, गुजरात ATS का बड़ा दावा

Gujarat में ISIS आतंकियों के पास से मिला बायोकैमिकल वैपन Ricin कितना घातक, कैसे होता है इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार में दोपहर 3 बजे तक 60.40 फीसदी मतदान

निठारी कांड में सुरेंद्र कोली को राहत, तुरंत जेल से रिहा करने के आदेश

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: विस्‍फोट से पहले कहां- कहां गई थी i20 कार, जानिए धमाकों वाली कार की पूरी टाइम लाइन?

मुख्‍यमंत्री धामी ने दिल्ली विस्फोट की घटना पर दुख जताया

अगला लेख