RG कर अस्पताल केस : CBI कार्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन, न्याय की मांग करते हुए लगाए नारे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 15 सितम्बर 2024 (16:00 IST)
Kolkata woman doctor rape murder case : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार सुबह कई लोगों ने सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उस समय हुआ जब सीबीआई के अधिकारी ताला थाना प्रभारी अभिजीत मंडल को नियमित मेडिकल परीक्षण के लिए ले जा रहे थे।
 
ताला थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल को आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आंदोलनकारी सीजीओ कॉम्प्लेक्स के बाहर एकत्र हुए। उनके हाथों में तख्तियां और पोस्टर थे।
ALSO READ: कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस, CBI को एक हफ्ते का और समय, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी नई स्टेटस रिपोर्ट
प्रदर्शनकारियों ने महिला चिकित्सक के लिए न्याय की मांग करते हुए नारे लगाए तथा सीबीआई द्वारा मामले को अपने हाथ में लिए जाने से पहले पुलिस द्वारा की गई जांच की आलोचना की। आरजी कर अस्पताल की घटना के मामले में सीबीआई द्वारा की जा रही जांच के सिलसिले में शनिवार शाम गिरफ्तार किए गए मंडल को रविवार को सियालदह अदालत में पेश किया जाएगा।
ALSO READ: Kolkata Doctor Case : कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, पुलिस आयुक्त के इस्तीफे की मांग
सीबीआई के अधिकारी मंडल के साथ सीजीओ कॉम्प्लेक्स से बाहर निकलते समय प्रदर्शनकारियों को पीछे करते दिखे। अधिकारियों ने बताया कि मंडल को सबूतों से छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज करने में देरी समेत अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

TMC के 10 नेताओं को कोर्ट ने भेजा समन, लिस्ट में डेरेक ओ'ब्रायन और सागरिका घोष भी, पढ़िए क्या है मामला

विज्ञान मंथन यात्रा विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी : मोहन यादव

PM मोदी से मिले अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

traffic Awareness : सोनाली सोनी का अनोखा अंदाज इंदौर को ट्रैफिक मैनेजमेंट में बनाएगा नंबर वन

जानिए, पोप फ्रांसिस से जुड़ी 7 बड़ी बातें...

अगला लेख