मुख्तार की मौत के बाद कृष्णानंद की पत्नी बोलीं, CM योगी और PM मोदी के कारण मिला न्याय...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 29 मार्च 2024 (20:38 IST)
Krishnanand Rai's wife's statement after Mukhtar Ansari's death : माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत के बाद दिवंगत भाजपा नेता कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय ने शुक्रवार को यहां कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण न्याय मिला है। वह काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर बात कर रही थीं।
ALSO READ: मुख्तार अंसारी की मौत पर भड़के अखिलेश यादव, बताया यूपी में कानून-व्यवस्था का शून्यकाल
उसने बहुत से बच्चों को अनाथ किया : अंसारी की मौत के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं अलका ने कहा, बाबा विश्वनाथ पर मुझे पूरा विश्वास था और योगी जी तथा मोदी जी के कारण हमें न्याय मिला। हालांकि उन्होंने मंदिर आने के बारे में कहा, मैं हमेशा दर्शन करने आती हूं। मुख्तार की मौत को विपक्षी दलों द्वारा साजिश बताए जाने के सवाल पर राय ने कहा, यह गलत बात है। उसने बहुत से बच्चों को अनाथ किया है। उसका अपने कुकर्मों के चलते अंत हुआ और इस धरती से बोझ खत्म हुआ।
ALSO READ: मुख्तार अंसारी की मौत की होगी न्यायिक जांच, गरिमा सिंह जांच अधिकारी नामित
यह भगवान का न्याय है : इस बारे में अलका के बेटे पीयूष राय ने कहा कि विपक्ष को बोलने के लिए कोई मुद्दा चाहिए। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद मोहम्मदाबाद से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे कृष्णानंद राय के भतीजे आनंद राय ने कहा, भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। उन्होंने कहा कि यह भगवान का न्याय है।
ALSO READ: मुख्तार अंसारी का शव पहुंचने से पहले मोहम्मदाबाद में बाजार बंद
वर्ष 2005 में विधायक कृष्णानंद की राय की हत्या में अंसारी और उसके परिजनों को आरोपी बनाया गया था। कृष्‍णानंद राय की पत्नी व पूर्व विधायक अलका राय ने अपने बेटे पीयूष राय के साथ शुक्रवार को काशी विश्‍वनाथ पहुंचकर दर्शन किए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख