कुमार विश्‍वास को ये क्‍या हो गया है, सोनाक्षी के बाद अब करीना को बनाया निशाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 2 जनवरी 2025 (16:12 IST)
तैमूर नाम पर निशाना : दरअसल, उनके बच्चे का नाम तैमूर रखने पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इतने नाम पड़े हैं, कुछ भी रख लेते, लेकिन जिस लंगड़े ने बाहर से आकर हिंदुस्तान की मां-बेटियों संग रेप किया, वही लफंगा मिला था बच्चे का नाम रखने के लिए? इससे पहले भी कुमार विश्वास बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का बिना नाम लिए निशाना साध चुके हैं। इसके बाद काफी विवाद हुआ था।

रिजवान, उस्मान रख लेते : यूपी के मुरादाबाद में एक कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने कहा, मायानगरी में बैठे लोगों को समझना होगा कि देश क्या चाहता है। यह नहीं चलेगा कि आप हमसे लोकप्रियता और पैसा ले लें, लेकिन जब आपका बच्चा हो तो उसका नाम बाहर से आने वाले आक्रांता के नाम पर रख दें, यह नहीं चलेगा। इतने नाम हैं, कुछ भी रख सकते थे। रिजवान, उस्मान या कुछ भी रख लेते। क्या आपको सिर्फ एक ही नाम मिला?”

संभल पर भी बोले कुमार : कुमार विश्‍वास इस दौरान संभल मुद्दे पर भी बोले। उन्होंने संभल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें ये किसने सिखाया था कि मंदिर तोड़ें और मस्जिद बनाएं। कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि मस्जिदें तुमने बनाई मंदिरों को तोड़कर.. क्या मस्जिदें बन नहीं सकती थी मंदिरों को छोड़कर...। वह यहीं नहीं रुके और कहा कि 75 साल बाद अब यह देश जाग चुका है। ये अब कभी नहीं सोएगा, चाहे किसी की सरकार आए।
Edited By : Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

चुनाव आयोग की धोखाधड़ी के 100 फीसदी सबूत, राहुल गांधी के आरोप पर क्या कहा EC ने

भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील की मुख्य बातें, जानिए किस क्षेत्र को मिलेगा कितना फायदा

1,400 रुपए टूटा सोना, चांदी में 3,000 रुपए की गिरावट

POCSO कानून में बदलाव की मांग, क्या 18 से घटाकर 16 होगी सहमति से संबंध बनाने की वै‍धानिक उम्र, SC से किसने की सिफारिश

Maharashtra : दही हांडी उत्सव से पहले सरकार का बड़ा ऐलान, 1.5 लाख 'गोविंदाओं' का होगा बीमा, जानिए क्‍या है योजना...

अगला लेख