कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार गिरी, कांग्रेस शासित अन्य राज्यों में भी बड़ा खतरा

Webdunia
मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (20:04 IST)
बेंगलुरु। लंबे नाटक के बाद अन्तत: कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जदएस-कांग्रेस सरकार गिर गई। गौरतलब है कि करीब एक साल के अंतराल में राज्य में दूसरी बार सरकार गिरी है। कांग्रेस-जेडीएस सरकार के गिरने के बाद हालांकि यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या मध्यप्रदेश-राजस्थान जैसे राज्यों में भी कांग्रेस की सरकार गिर जाएगी।
 
मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस निर्दलीय और अन्य दलों के विधायकों के सहारे से सरकार में बनी हुई है। अगर 2-3 विधायकों ने भी सरकार से समर्थन वापस ले लिया तो यहां भी सरकार संकट में पड़ सकती है।
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में 230 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारुढ़ कांग्रेस के 114 विधायक है जबकि में 200 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारुढ़ 99 विधायक है। बहरहाल दोनों ही राज्यों में कांग्रेस को सरकार गिरने का डर सता रहा है। 
 
कर्नाटक में पिछले कई दिनों से सत्ता को लेकर राजनीतिक घमासान जारी था। सीएम कुमारस्वामी को पहले ही अहसास हो गया था कि उनकी सरकार गिर जाएगी। इसी चलते के उन्होंने कहा था कि वे एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर हैं।
 
दरअसल, कुमारस्वामी सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाए। विश्वासमत पर वोटिंग के दौरान उनके पक्ष में 99 वोट पड़े, जबकि उनके विरोध में 105 वोट पड़े। वोटिंग के दौरान 19 विधायक अनुपस्थित रहे, जबकि स्पीकर ने वोट नहीं डाला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

अगला लेख