लद्दाख में हॉट स्प्रिंग से पीछे हटी चीनी सेना, दोनों देशों में जल्द हो सकती है कमांडर स्तर की बैठक

Webdunia
शनिवार, 25 जुलाई 2020 (23:22 IST)
नई दिल्ली। लद्दाख में हॉट स्प्रिंग से चीन और भारत की सेना पीछे हट गई हैं। डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया के तहत दोनों देशों की सेनाओं को पीछे बुला लिया है, वहीं पैंगोंग को लेकर अगले हफ्ते भारत-चीन में सैन्य कमांडर स्तर की बैठक हो सकती है। पैंगोंग और हॉट स्प्रिंग ऐसे इलाके हैं, जहां पर दोनों सेनाएं आमने-सामने हैं। 
 
सैन्य और राजनयिक स्तर पर जारी बातचीत के कारण ही पीपी 15 पर पूरी तरह से डिसएंगेजमेंट हुआ है। इससे पूर्व गलवान और गोगरा क्षेत्र में भी डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पूर्वी लद्दाख के पीपी 15, पीपी 14 और पीपी 17 ए में डिसएंगेजमेंट हो चुका है।
 
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारतीय सेना भी पूरी तरह से अलर्ट पर है, लेकिन अब हॉट स्प्रिंग से दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट गई हैं। पैंगोंग पर अगले हफ्ते बातचीत हो सकती है।
 
5 जुलाई को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने फोन पर पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए करीब 2 घंटे तक बातचीत की थी। इस बातचीत के बाद ही 6 जुलाई से दोनों देशों के पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। 14 जुलाई को आखिरी बार दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों में बात हुई थी। 
 
गलवान घाटी में 15 जून को चीन और भारत के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। चीन को भी इसमें नुकसान हुआ था। हालांकि उसके कितने सैनिक मारे गए उसने इसका खुलासा नहीं किया। इसके बाद से दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुंच गया था। बातचीत के जरिए तनाव को कम करने की कोशिश की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

थाईलैंड कंबोडिया युद्ध : 3 दिन में 32 की मौत, हजारों विस्थापित

करगिल विजय दिवस : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोले थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी?

बिहार में सेवानिवृत्त पत्रकारों को 15 हजार रुपए पेंशन, सीएम नीतीश ने की घोषणा

कांग्रेस का दावा, ट्रंप के साथ पीएम मोदी की दोस्ती खोखली

राजस्थान स्कूल हादसा : वसुंधरा बोलीं, शिक्षा विभाग पहले कार्रवाई करता तो हादसा नहीं होता

अगला लेख