Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कौन हैं लेडी अफसर ओशिन शर्मा जिनका ट्रांसफर बना चर्चा, क्यों हैं सोशल मीडिया में चर्चित?

हमें फॉलो करें oshin sharma

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 16 सितम्बर 2024 (09:29 IST)
हिमाचल प्रदेश में लेडी अफसर ओशिन शर्मा का ट्रांसफर चर्चा का विषय बना हुआ है। वे सोशल मीडिया स्टार भी हैं। संधोल में तहसीलदार ओशिन को हालांकि अब तक दूसरी पोस्टिंग नहीं मिली है। सुक्खू सरकार ने अब तक उन्हें कोई पोस्टिंग नहीं दी है। बता दें कि उन्हें शिमला में प्रशासनिक विभाग में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। हाल ही में ओशिन शर्मा को लंबित पड़े कार्यों को लेकर नोटिस जारी किया गया था।

क्यों हुआ ओशिन का ट्रांसफर : ओशिन शर्मा का ट्रांसफर क्यों किया गया है, इसको लेकर हिमाचल सरकार के किसी भी सीनियर अधिकारी ने कोई टिप्पणी नहीं की है और न ही ये बताया गया है कि उन्हें अब तक कोई पोस्टिंग क्यों नहीं दी गई है। मंडी उपायुक्त कार्यालय और कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया स्टार लेडी अफसर ओशिन का ट्रांसफर प्रशासनिक आधार पर किया गया है क्योंकि उनका काम संतोषजनक नहीं था।
कौन हैं ओशिन शर्मा : हिमाचल की 32 वर्षीय लेडी अफसर ओशिन शर्मा सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। उनके कई प्लेटफॉर्मों पर आठ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जिसमें X पर 109K, इंस्टाग्राम पर 348K, फेसबुक पर 296K और ओशिन शर्मा पब्लिक ग्रुप में 128K फॉलोअर्स हैं। कहा जा रहा है कि स्थानीय राजनेता और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओशिन शर्मा के सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव रहने से खुश नहीं थे।

संधोल को अलविदा कहने का समय : ओशिन शर्मा का आखिरी पोस्ट X पर है, जो 13 सितंबर को उन्होंने मंडी के संधोल के लोगों से संबंधित किया था, जहां वो तहसीलदार के रूप में तैनात थीं। इसमें लिखा था, 'संधोल को अलविदा कहने का समय आ गया है। यहां बनाई गई यादें आजीवन रहती हैं। आपके सम्मान और प्यार के लिए धन्यवाद'
webdunia

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लेडी अफसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था क्योंकि वह अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफल रही थीं। उनका दावा है कि उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटीज ने सार्वजनिक काम में बाधा डाली, जिससे देरी हुई। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हाल ही में एक निरीक्षण के दौरान महिला अधिकारी को सौंपे गए कई प्रशासनिक कार्य अधूरे थे।
webdunia

मेहनती अधिकारी हैं ओशिन : हालांकि ओशिन शर्मा को हिमाचल की मेहनती महिला अधिकारियों में माना जाता है। कांगड़ा और मंडी जिलों में अपनी पिछली पोस्टिंग के दौरान उन्होंने सामाजिक कल्याण, पर्यावरण, पंचायती योजना, NGO और पंचायत से संबंधिक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर तारीफें बटोरी थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह शुरुआत में तहसीलदार संधोल में काम करते समय लोकप्रिय हुई थीं। ओशिन को उनके सामाजिक कार्यों और प्रेरक कार्यों के लिए भी जाना जाता है। वह लाडली फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर रहीं। उनकी फैशनेबल जीवनशैली और प्रेरक वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर हजारों लोग पसंद करते हैं। अपने मोटिवेशनल वीडियोज में वो में करंट अफेयर्स और प्रतियोगी परीक्षाओं पर चर्चा करती हैं। जोकि लड़कियों और सिविल सेवा के उम्मीदवारों को प्रोत्साहित करते हैं।
Edited : By Navin Rangiyal
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजधानी में डेंगू की दस्तक, 2 लोगों की मौत, क्या फैल जाएगी महामारी?