Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती कराया

हमें फॉलो करें RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती कराया
, शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (20:49 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। यादव को स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया।
 
बताया जा रहा है कि लालू यादव को तेज बुखार था और उन्हें चक्कर आ रहे थे। उन्हें एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को लालू पटना से दिल्ली आए थे। शुक्रवार देर शाम तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
इससे पहले लालू यादव बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अब चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि नीति आयोग सहित मूल्यांकन करने वाली अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं की बेरोजगारी, गरीबी, विकास, विधि व्यवस्था, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों की बहुआयामी रिपोर्ट्स में लगातार बिहार देश में सबसे निचले पायदान पर है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona के नए Variant के बाद इसराइल ने दी 'आपात स्थिति' की चेतावनी