चारा घोटाले का संपूर्ण घटनाक्रम

Webdunia
शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (21:00 IST)
रांची/पटना। अविभाजित बिहार सरकार में 1996 में 950 करोड़ रुपए के चारा घोटाले का खुलासा हुआ। वर्ष 2000 में बिहार से अलग कर झारखंड राज्य के गठन के बाद 61 में से 39 मामले नए राज्य हस्तांतरित कर दिया गया। मामले में 20 ट्रकों पर भरे दस्तावेज थे। मामले में एक विशेष सीबीआई अदालत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालूप्रसाद को दोषी करार दिया गया।
 
मामले के घटनाक्रम इस प्रकार हैं : जनवरी, 1996 : चाईबासा के उपायुक्त अमित खरे ने पशुपालन विभाग में छापेमारी की जिसके बाद चारा घोटाले का खुलासा हुआ।
 
मार्च, 1996 :  पटना उच्च न्यायालय ने सीबीआई से चारा घोटाले की जांच करने को कहा। सीबीआई ने चाईबासा (अविभाजित बिहार में) कोषागार से अवैध निकासी मामले में प्राथमिकी दर्ज की।
 
जून, 1997 : सीबीआई ने आरोपपत्र दायर किया, लालू प्रसाद को आरोपी के तौर पर नामजद किया।
 
जुलाई, 1997 : लालू ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया गया। सीबीआई अदालत में आत्मसमर्पण किया। न्यायिक हिरासत में भेजे गए।
 
अप्रैल, 2000 : राबड़ी को भी मामले में आरोपी बनाया गया लेकिन उन्हें जमानत दे दी गई।
 
अक्टूबर 2001: उच्चतम न्यायालय ने बिहार के विभाजन के बाद मामला झारखंड उच्च न्यायालय को हस्तांतरित किया।
 
फरवरी 2002 :  झारखंड में विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई शुरू हुई।
 
दिसंबर  2006 : पटना की एक निचली अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में लालू और राबड़ी को बरी किया।
 
मार्च, 2012 :  लालू और जगन्नाथ मिश्रा के खिलाफ आरोप तय किए गए।
 
सितंबर  2013 :  एक दूसरे चारा घोटाला मामले में लालू, मिश्रा और 45 अन्य दोषी करार दिए गए। लालू को रांची की जेल में भेजा गया और लोकसभा की सदस्यता के अयोग्य ठहराया गया, चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई।
 
दिसंबर 2013 : उच्चतम न्यायालय ने लालू को जमानत दी।
 
मई 2017 : उच्चतम न्यायालय के 8 मई के आदेश के बाद सुनवाई दोबारा शुरू हुई। उच्चतम न्यायालय ने निचली अदालत से देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले में उनके खिलाफ अलग से मुकदमा चलाने को कहा।
 
23 दिसंबर  2017 : सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू और 17 अन्य को दोषी करार दिया। लालू को अब 6 में से दो मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है।
(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

Bihar : मतदाता पुनरीक्षण पर भड़कीं राबड़ी देवी, बोलीं- निर्वाचन अधिकारियों को दस्तावेज न दिखाएं

बिहार में मतदाता सूची के सत्यापन का काम जोरों पर, 7.38 करोड़ गणना फार्मों का हुआ वितरण

अर्जेंटीना पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के साथ इन मुद्दों पर चर्चा

तेजस्वी यादव ने किया दावा, महागठबंधन में शामिल होंगे पशुपति पारस

इजराइली हवाई हमले में 14 फिलिस्तीनियों की मौत, भोजन की तलाश में निकले 10 अन्य लोग भी मारे गए

अगला लेख