केंद्र ने लालू प्रसाद के 'जेड+' एनएसजी सुरक्षा कवर को हटाया

Webdunia
सोमवार, 27 नवंबर 2017 (16:19 IST)
नई दिल्ली। केंद्र ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को मिले वीआईपी एनएसजी कमांडो के सुरक्षा कवर 'जेड+' को हटा लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सुरक्षा पाने वाले विभिन्न लोगों को खतरे की हालिया समीक्षा के बाद यह कदम उठाया गया है। 
 
सूत्रों ने बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को अब 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। इस श्रेणी के तहत मिलने वाले सुरक्षा कवर के अनुसार अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सशस्त्र कमांडो दस्ते की होगी। अब लालू की सुरक्षा की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के ब्लैक कैट कमांडोज की नहीं होगी। एनएसजी सिर्फ 'जेड+' सुरक्षा कवर मुहैया करवाती है। 
 
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा पाने वाले विभिन्न अतिविशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) को खतरों की हाल ही में समीक्षा की थी जिसके बाद यह फैसला लिया गया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को प्राप्त 'जेड+' सीआरपीएफ वीआईपी सुरक्षा कवर पूरी तरह से वापस ले लिया गया है। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य पुलिस की होगी। उन्होंने बताया कि कोयला एवं खान राज्यमंत्री को 'जेड' श्रेणी का सुरक्षा कवर तब दिया गया था, जब वे गृह राज्यमंत्री थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख