मंदसौर की घटना पर लालू ने कहा- यही हैं अच्छे दिन

Webdunia
मंगलवार, 6 जून 2017 (21:13 IST)
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मध्य प्रदेश में आंदोलनरत किसानों पर पुलिस फायरिंग की निंदा करते हुए इसे अमानवीय एवं शर्मनाक बताया है। यादव ने ट्विटर के जरिए पूरे घटनाक्रम पर मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में अपना हक़ मांग रहे अन्नदाताओं को भाजपा सरकार द्वारा गोली से मरवाने की घटना बेहद दुखद, घोर निंदनीय, अति शर्मनाक एवं अमानवीय है। 
 
भाजपा सीमा पर जवानों को, तो देश के अंदर किसानों पर गोलियां चलवाकर 'मर जवान, मर किसान' कर रही है।" उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि क्या यही अच्छे दिन हैं। राजद सुप्रीमों ने किसानों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि तानाशाही भाजपा द्वारा किसानों की मांगो को कुचलने नहीं देंगे। हम ग़रीब, मज़दूर और किसानों के समर्थन में मज़बूती से खड़े हैं। 
 
इससे पूर्व यादव ने सुबह अपने ट्वीट से मीडिया पर किये गये हमलों को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला किया था। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के पिपल्यामंडी में किसानों के उग्र आंदोलन के दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हिंसक झड़प में गोली लगने के कारण छ: लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हैं। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

अमित शाह बोले- नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त होगा देश, नक्सलियों से की यह अपील

भारत ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, खुद के गिरेबान में झांक लो, बंगाल हिंसा पर ज्ञान न दे

अमेरिका ने दी भारतीय छात्रों को चेतावनी, कानून का उल्लंघन करने वालों को होगी सजा

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने अमित शाह को दी चुनौती, जानिए किन मुद्दों पर साधा निशाना...

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, क्या कायम है अमेरिका का दबदबा? जानिए भारत का नंबर

सभी देखें

नवीनतम

नशे में धुत था, दांतों के काटकर अलग कर दी पत्नी की उंगली

मुर्शिदाबाद में दंगा पीड़ितों से मिलीं NCW प्रमुख विजया रहाटकर, जानिए क्या कहा?

यमन के तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमला, 70 से अधिक की मौत और 171 घायल

Karnataka: छात्रों से जनेऊ उतरवाने का मामला, सीईटी अधिकारियों पर मामला दर्ज

दिल्ली के मुस्तफाबाद में बड़ा हादसा, 4 मंजिला इमारत गिरने से 4 की मौत

अगला लेख