Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दाम गिरे, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Webdunia
सोमवार, 17 जुलाई 2023 (10:40 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल की कीमतों में जारी उछाल का सिलसिला वैश्विक बाजार में थम गया है। कच्चे तेल का भाव 80 डॉलर से नीचे आ गया है। तेल कंपनियों (Oil Marketing Companies) की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है। दिल्‍ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार नोएडा में पेट्रोल 47 पैसे महंगा होकर 97.00 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल 45 पैसे चढ़कर 89.75 रुपए लीटर पहुंच गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.47 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी यहां 9 पैसे सस्‍ता हुआ और 89.72 रुपए लीटर हो गया है। हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 21 पैसे गिरकर 96.85 रुपए लीटर हो गया है लेकिन डीजल 5 पैसे महंगा होकर 89.85 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दिख रही है। कच्‍चे तेल का भाव बढ़कर 79.50 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी वैश्विक बाजार में 75.08 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।  इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97.00 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.72, गुरुग्राम में पेट्रोल 96.85 और डीजल 89.85 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

धर्मांतरण रैकेट की जड़ें तलाशेगी ATS, छांगुर बाबा और नीतू एक हफ्ते के पुलिस रिमांड पर

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, यात्रियों में मची अफरातफरी, आरोपी गिरफ्तार

तहव्वुर राणा के खिलाफ NIA ने ठोका पहला चार्ज, 13 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

तीसरे फ्लीट सपोर्ट शिप का ‘कील लेइंग’ समारोह, भारतीय नौसेना को सौंपा गया सहायता पोत ‘निस्तार’

अगला लेख