Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के दाम घटने का दिखा असर, जानें पेट्रोल डीजल के नए रेट

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में आई नरमी का असर गुरुवार सुबह पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025 (09:31 IST)
Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में आई नरमी का असर गुरुवार सुबह पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी देखा जा रहा है। भारतीय सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है। इसके अनुसार आज ज्‍यादातर शहरों में आज तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। लेकिन दूसरी ओर देश के 4 प्रमुख महानगरों दिल्‍ली-मुंबई में आज भी तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के गाजियाबाद जिले में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 94.70 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 14 पैसे चढ़ा और 87.81 रुपए लीटर पहुंच गया है। गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 10 पैसे की गिरावट के साथ 94.77 रुपए लीटर तो डीजल 12 पैसे टूटकर 87.89 रुपए लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 17 पैसे गिरकर 105.41 रुपए और डीजल 16 पैसे नीचे आकर 92.26 रुपए लीटर हो गया है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें नई कीमतें
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में भी थोड़ी गिरावट दिख रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव टूटकर 75.18 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी गिरावट के साथ 71.24 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.76 और डीजल की कीमत 92.35 रुपए प्रति लीटर है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices : Crude Oil के दाम बढ़े, पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में उछाल, जानें ताजा भाव
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : गाजियाबाद में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.89, नोएडा में पेट्रोल 94.70 और डीजल 87.81 तथा पटना में पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 92.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
प्रतिदिन सुबह 10 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 10 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 10 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं, जानें ताजा भाव
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तब‍ घर से बाहर निकलने से डरते थे लोग, जानिए नीतीश ने किस पर साधा निशाना

कहां से आ रहा है प्रशांत किशोर के पास पैसा, खुद उन्हीं से जान लीजिए

L&T Chairman का विवादित बयान, पहले कहा- 90 घंटे काम करो, अब बोले- दफ्तर ही नहीं आना चाहते कर्मचारी

क्या एलन मस्क अमेरिकी सरकार पर नियंत्रण हासिल कर रहे हैं? हमें क्यों चिंतित होना चाहिए

New Income Tax Bill : 64 साल बाद नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से हो सकता है लागू, 10 बड़ी बातें

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी, कड़ाके की ठंड में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

Weather Update: उत्तर भारत में होने लगा गर्मी का एहसास, जानें ताजा मौसम अपडेट

क्या गौरव गोगोई की पत्नी के पाकिस्तान और ISI से संबंध, भाजपा के आरोपों पर क्या बोले कांग्रेस नेता?

कौन बनेगा दिल्ली का मुख्‍यमंत्री, क्या 2 दिग्गजों को डिप्टी CM बनाएगी भाजपा?

LIVE: अमेरिका में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, तुलसी गबार्ड से की मुलाकात

अगला लेख