Petrol Diesel Prices: घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदलीं, जानें ताजा भाव

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 (12:10 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में ज्यादा बदलाव नहीं देखा जा रहा है। लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार के लिए पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) की कीमतें बदल दी हैं। यूपी, बिहार हो या हरियाणा, हर जगह तेल की खुदरा कीमतों में उछाल दिख रहा है।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में भी मामूली बदलाव : कच्‍चे तेल की कीमतों में भी मामूली बदलाव हुआ है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ के साथ 72.56 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी थोड़ा चढ़कर 68.46 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानें ताजा भाव
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव: दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी, जानें क्या हैं आपके नगर में भाव
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : नोएडा में पेट्रोल 94.87 और डीजल 88.10, पटना में पेट्रोल 105.58 और डीजल 92.41 और गुरुग्राम में पेट्रोल 95.11 और डीजल 87.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानें ताजा कीमतें
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख