Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल के दाम हुए अपडेट, जानें ताजा ईंधन कीमतें

हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 19 दिसंबर 2024 (11:51 IST)
Petrol-Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने देशभर के लिए पेट्रोल डीजल (Petrol and Diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। पेट्रोल-डीजल की ये कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। ऐसे में अगर आप पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो आप ईंधन (fuel) की ताजा कीमतें जान लें। जानते हैं कि मौजूदा समय में आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम क्या हैं?
 
नई कीमतें जारी : सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार, 19 दिसंबर के दिन पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। देशभर में हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इसी के अनुसार कुछ जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमत घटती है तो कुछ जगहों पर इनके दामों में इजाफा होता है। आइए जानें ताजा भाव।ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के दामों आई कमी, तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव: दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 और इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल 92.44 रुपए प्रति लीटर है।
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : नोएडा में पेट्रोल 94.66 और डीजल 87.76, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.65, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36, पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 90.36 रुपए प्रति लीटर है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी, जानें आपके नगर में ताजा भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

अगला लेख