Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के दामों में हुआ बदलाव, जानें कहां है सस्ता और कहां महंगा

हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 20 नवंबर 2024 (10:25 IST)
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों (Indian Oil Companies) ने देशभर में आज बुधवार, 20 नवंबर के लिए ईंधन दामों को जारी कर दिया है। इसके अनुसार पेट्रोल और डीजल (Petrol And Diesel) के दामों में बदलाव किया गया है। तदनुसार देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है जबकि कुछ शहरों में इनकी कीमतें बढ़ गई हैं।
 
जानकारी के लिए कि प्रतिदिन सुबह 6 बजे कीमतों में बदलाव होता है और पेट्रोल और डीजल के नए भाव जारी किए जाते हैं। ये कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। आइए जानते हैं कि आज देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल किस भाव पर मिल रहा है?ALSO READ: Petrol-Diesel: पेट्रोल डीजल के दामों में कोई संशोधन नहीं, जानें आपके नगर में ताजा भाव
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव: दिल्ली में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.80 रुपए और डीजल 92.39 रुपए प्रति लीटर है।
 
कहां सस्ता और महंगा पेट्रोल-डीजल? : आंध्रप्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं, वहीं झारखंड, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानें ताजा कीमतें
 
इन कारणों से बदलते हैं तेल के दाम? : तेल के दाम कई कारकों पर निर्भर करते हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ता है और सरकार द्वारा लगाए जाने वाले कर भी तेल की कीमतों को प्रभावित करते हैं। डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से भी तेल महंगा हो जाता है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानें ताजा कीमतें
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

Bank of Baroda ने बचत खातों में न्यूनतम राशि न होने पर लगने वाला चार्ज माफ किया

नगालैंड में बारिश के कहर से 3 लोगों की मौत, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस समेत कई उड़ानें रद्द

मुख्‍यमंत्री योगी अपना वादा निभाते हैं, स्कूल पहुंचकर भावुक हुई पंखुड़ी

अगला लेख