Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के दामों में हुआ परिवर्तन, जानें क्या है देशभर में कीमतें

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के दामों में हुआ परिवर्तन, जानें क्या है देशभर में कीमतें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 28 जून 2024 (12:35 IST)
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों ने आज 28 जून के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की नई कीमतें जारी कर दी हैं। नई कीमतों के अनुसार कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है लेकिन लेकिन कुछ राज्यों में इसकी कीमतें घटी हैं। अत: टंकी फुल करवाने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है? देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल का लेटेस्ट भाव क्या है, यह जानिए।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव : दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 और डीजल 90.76 और
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव
 
आज बिहार में पेट्रोल 9 पैसे घटकर 107.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 9 पैसे घटकर 93.92 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, केरल, नगालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और तमिलनाडु में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कटौती की गई है।

 
महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। यहां पेट्रोल के दाम 37 पैसे बढ़कर 104.56 रुपए प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे बढ़कर 91.08 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा आंध्रप्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, मिजोरम, पुडुचेरी और तेलंगाना में पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ गए हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी सरकार के भ्रष्‍टाचारी मॉडल पर बरसी कांग्रेस, कहा पूरा देश लीक हो रहा है