Petrol Diesel Prices : पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानें कि आपके नगर में क्या हैं भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024 (11:57 IST)
Petrol Diesel Prices: वैश्विक बाजार (global market) में कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल आ गया है और इसका असर शुक्रवार सुबह पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के खुदरा भावों पर भी देखा गया है। भारतीय तेल कंपनियों (oil companies) की ओर से जारी भाव में कहीं उछाल दिख रहा है तो कहीं नरमी आई है।
 
यूपी और बिहार के जिलों में सबसे ज्‍यादा बदलाव देखा जा रहा है। दिल्‍ली और मुंबई सहित देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कच्‍चे तेल की कीमतों में बीते 24 घंटे में भी तेजी दिख रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 72.09 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी बढ़कर 68.34 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के दाम के दामों में हुआ बदलाव, जानें ताजा कीमतें
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : गाजियाबाद में पेट्रोल 94.98 और डीजल 88.13, नोएडा में पेट्रोल 94.44 और डीजल 88.51, लखनऊ में पेट्रोल 94.69 और डीजल 87.81 और पटना में पेट्रोल 105.41 और डीजल 92.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं कीमतें
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

शुभांशु शुक्ला धरती पर लौटे, माता पिता की आंखों से निकले आंसू, जानिए क्या कहा?

क्या बंद होने वाला है 500 रुपये का नोट? जानें क्या है वायरल मैसेज और सच्चाई

LIVE : शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, ISS पर तिरंगा लहराकर धरती पर लौटे

फ्लाइट में फाइटिंग, 2 महिलाओं की लड़ाई के बाद दिल्ली लौटा विमान

पहले 'छक्का' बोलकर करते थे अपमान, आज कहते हैं ‘सैल्यूट मैडम’, जानिए ट्रांसजेंडर दिव्या ने बिहार पुलिस में कैसे बनाई अपनी पहचान

अगला लेख