Petrol Diesel Prices सप्ताह के प्रथम दिन पेट्रोल डीजल के भावों में हुआ परिवर्तन, जानें कि क्या हैं कीमतें

हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 11 नवंबर 2024 (09:29 IST)
Petrol Diesel Prices : सप्‍ताह के पहले ही दिन आज सोमवार, 11 नवंबर को देशभर में जारी पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) की खुदरा कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है। यूपी के कई शहरों में तेल सस्‍ता हुआ तो बिहार में उछाल देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में भी कच्‍चे तेल की कीमतों में आज तेजी दिख रही जिसका असर घरेलू बाजार में खुदरा कीमतों पर दिखा। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं कीमतें
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, चेन्नई में पेट्रोल 100.76 और डीजल 92.35 और कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : गाजियाबाद में पेट्रोल 94.53 और डीजल 87.61, लखनऊ में पेट्रोल 94.57 और डीजल 87.67 और पटना में पेट्रोल 105.61 और डीजल 92.44 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के गाजियाबाद जिले में पेट्रोल 12 पैसे सस्‍ता होकर 94.53 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 14 पैसे गिरा और 87.71 रुपए लीटर पहुंच गया है। राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 12 पैसे गिरकर 94.57 रुपए और डीजल 14 पैसे गिरकर 87.67 रुपए लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 8 पैसे गिरकर 105.61 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 7 पैसे सस्‍ता होकर 92.44 रुपए लीटर बिक रहा है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं दाम
 
कच्‍चे तेल (crude oil) की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी थोड़ी तेजी दिख रही है। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) का भाव चढ़कर 73.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्ल्यूटीआई (WTI) का भाव भी तेजी के साथ 70.32 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख