Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी, जानें क्या हैं आपके नगर में भाव

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 13 नवंबर 2024 (09:31 IST)
Petrol Diesel Prices: भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने आज बुधवार, 13 नवंबर के लिए पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। आज भी ईंधन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और कीमतें आज भी वही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड (crude) की चाल का घरेलू बाजार में कोई असर नहीं देखा जा रहा है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.94 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल 92.44 रुपए प्रति लीटर है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices सप्ताह के प्रथम दिन पेट्रोल डीजल के भावों में हुआ परिवर्तन, जानें कि क्या हैं कीमतें
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.66 और डीजल 87.76, गुरुग्राम में पेट्रोल 94.98 और डीजल 87.85, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.42 और डीजल 92.27 प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानें ताजा कीमतें
 
साल की शुरुआत और मार्च में कम हुए थे दाम : तेल कंपनियों ने इस साल की शुरुआत में पेट्रोल और डीजल सस्ता किया था। मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी लेकिन इसके बाद तेल कंपनियों की ओर ऐसी कोई राहत नहीं दी गई है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में आम लोगों को राहत मिल सकती है लेकिन सरकार की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने फिलिपीन में पढ़ रहे अपने नागरिकों को दी सुरक्षा चेतावनी

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

अगला लेख