Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के दामों में हुआ बदलाव, टंकी भरवाने के पहले चेक करें ताजा भाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के दामों में हुआ  बदलाव, टंकी भरवाने के पहले चेक करें ताजा भाव
, शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023 (10:27 IST)
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में थोड़ी नरमी आई है और ब्रेंट क्रूड पिछले 24 घंटे में 85 डॉलर से नीचे उतरा है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज शुक्रवार सुबह भी कई जगह बदलाव दिख रहा है। आज यूपी और बिहार के कई शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्भावर नोएडा) में आज सुबह पेट्रोल के दाम 19 पैसे गिरकर 96.60 रुपए लीटर हो गया जबकि डीजल 18 पैसे सस्‍ता होकर 89.77 रुपए लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 77 पैसे गिरा और 107.35 रुपए लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 72 पैसे टूटकर 94.14 रुपए लीटर पहुंच गया है।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में भी पिछले 24 घंटे में नरमी आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 84.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी करीब 1 डॉलर बढ़त के साथ 77.76 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27,
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 108.12 और डीजल 94.86 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है परिवर्तन : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ISRO ने फिर रचा इतिहास, लॉन्च किया छोटा रॉकेट SSLV-D2, महंगे लॉन्च से मिली आजादी, जानिए खास 5 बातें