Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र और एमपी सस्ता हुआ ईंधन, जानिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र और एमपी सस्ता हुआ ईंधन, जानिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
, शनिवार, 6 मई 2023 (08:59 IST)
Petrol Diesel Prices: नई दिल्ली। कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में आज शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी दिख रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) 4.05 फीसदी बढ़कर 71.34 डॉलर (Dollar) प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है, वहीं कच्चा तेल 3.86 फीसदी की तेजी के साथ 75.30 डॉलर पर बिक रहा है।
 
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश में पेट्रोल 21 और डीजल 19 पैसे सस्ता बिक रहा है। महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 43 और डीजल में 42 पैसे की गिरावट है, वहीं उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल 33 पैसे महंगा बिक रहा है। पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में क्रमश: 46 और 43 पैसे की बढ़ोतरी है। इसके अलावा त्रिपुरा, तेलंगाना, मिजोरम और पंजाब में भी ईंधन शुक्रवार के मुकाबले आज थोड़ा महंगा बिक रहा है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 107.24 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, गाजियाबाद में 96.26 और डीजल 89.45, लखनऊ में पेट्रोल 96.57और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खत्म हुआ Operation Kaveri, 11 दिन में सूडान से 3,862 भारतीयों की घर वापसी