किसान आंदोलन से ईंधन कीमतें बढ़ीं, यूपी, पंजाब और हरियाणा में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 (11:15 IST)
Petrol Diesel Prices: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के कारण पेट्रोल-डीजल की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। इससे इसके आसपास के राज्यों में ईंधन के दाम बढ़ने लगे हैं। फसलों की कीमतें बढ़ाने सहित तमाम मांगों पर अड़े किसानों ने पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी के कई शहरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
 
किसान आंदोलन के बीच बुधवार सुबह कई शहरों में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कीं जिसमें तेजी दिख रही है। हालांकि वैश्विक बाजार में कच्‍चा तेल भी महंगा हुआ और 83 डॉलर की ओर बढ़ता दिख रहा है।
 
पटियाला में पेट्रोल 48 पैसे महंगा : सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार पंजाब के पटियाला शहर में आज पेट्रोल 48 पैसे महंगा होकर 98.62 रुपए लीटर हो गया। यहां डीजल भी 45 पैसे चढ़ा और 88.92 रुपए लीटर बिक रहा है। हरियाणा के सोनीपत जिले में पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 97.1 रुपए लीटर तो डीजल 28 पैसे बढ़कर 89.99 रुपए लीटर हो गया है। इसके अलावा यूपी के मेरठ जिले में पेट्रोल 22 महंगा हुआ और 96.63 रुपए लीटर पहुंच गया है जबकि डीजल 21 पैसे उछाल के साथ 89.80 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
लाल सागर में बढ़ता संकट : इधर लाल सागर में बढ़ते संकट की वजह से वैश्विक बाजार में कच्‍चा तेल लगातार महंगा होता जा रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.77 डॉलर चढ़कर 82.77 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी आज 0.79 डॉलर बढ़त के साथ 77.71 डॉलर प्रति बैरल के भाव है।
 
देश के प्रमुख महानगरों में ताजा भाव : देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार पटियाला में पेट्रोल 98.62 और डीजल 88.92, सोनीपत में पेट्रोल 97.14 और डीजल 89.99, मेरठ में पेट्रोल 96.63 और डीजल 89.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे क्‍यों आए साथ, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दिया जवाब

भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले आरओबी के बाद इंदौर में बन रहे पुल के डिजाइन पर उठे सवाल, सांसद ने लोक निर्माण मंत्री को लिखा पत्र

Starlink को INSPACe की हरी झंडी, भारत में 5 साल तक Satellite Internet

Gold : सस्ता हो रहा है सोना, चांदी के भावों में भी गिरावट, जानिए क्या रहे दोनों के दाम

दम घुटने से डॉग की हुई दर्दनाक मौत, कार में बंद कर गया था मालिक, घटना का वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख