Petrol Diesel Prices: यूपी और गुजरात में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अन्य नगरों के भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 15 जनवरी 2024 (10:23 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सपाट नजर आ रही हैं। डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड सोमवार सुबह करीब 6 बजे 72.64 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड 78.28 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। यूपी और गुजरात में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि हो गई है। 
भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
 
गुजरात में पेट्रोल की कीमत में 20 और डीजल में 21 पैसे की तेजी है। उत्तरप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 21 पैसे की बढ़त नजर आ रही है, वहीं पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमत 19 और डीजल की कीमत 17 पैसे कम हुई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट दिख रही है।
 
देश के महानगरों में ताजा भाव : देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है, इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97 और डीजल 90.14, गाजियाबाद में पेट्रोल96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

अगला लेख