दिवाली बाद नोएडा में सस्ता व पटना में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अपने शहर के भाव

Webdunia
बुधवार, 15 नवंबर 2023 (09:28 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग सपाट नजर आ रही हैं। बुधवार सुबह 6 बजे के करीब डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) 78.04 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) 82.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। देशी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। दिवाली बाद नोएडा में सस्ता और पटना में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है।
 
भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 96 और डीजल में 92 पैसे की गिरावट दिख रही है। जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल 63 और डीजल 42 पैसे सस्ता हुआ है। इसके अलावा पंजाब, राजस्थान, बिहार और तमिलनाडु में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। दूसरी तरफ उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश और हरियाणा में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.76, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.80 और डीजल 94.56, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है बदलाव: ईंधन की कीमतों में हर सुबह 6 बजे बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

अगला लेख