Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल की कीमतों में आया उछाल, जानिए देश के महानगरों में ताजा भाव

बिहार में लगातार दूसरे दिन तेल के दाम घटे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (09:17 IST)
Petrol Diesel Prices: गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की खुदरा कीमतें जारी कर दी हैं। तेल की कीमतों में आज भी कई शहरों में बदलाव दिख रहा है। बिहार में जहां लगातार दूसरे दिन तेल के दाम घटे हैं, वहीं यूपी के कुछ शहरों में सस्‍ते हुए तो कुछ जगह कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बीच वैश्विक बाजार में भी कच्चे तेल (crude oil) का भाव 83 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार नोएडा में आज पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 96.65 रुपए लीटर हो गया। यहां डीजल भी 6 पैसे चढ़ा और 89.82 रुपए लीटर बिक रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे सस्‍ता होकर 96.47 रुपए लीटर तो डीजल 10 पैसे गिरकर 89.66 रुपए लीटर हो गया है। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल आज भी 35 पैसे सस्‍ता हुआ और 107.24 रुपए लीटर पहुंच गया है जबकि डीजल 32 पैसे गिरावट के साथ 94.04 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल : वैश्विक बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 83.03 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी आज चढ़कर 78.14 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के दाम घटे, जानिए पेट्रोल डीजल के ताजा दाम
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में ताजा भाव : देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव: हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं, पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BJP में 75 की उम्र में Retirement का नियम नहीं, PM मोदी पर संजय राउत के बयान पर क्यों भड़के बावनकुले

जंग की आहट, ईरान की मिसाइलों के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप का हवा का शैतान B-2 बॉम्बर तैयार

लोकसभा में बुधवार को वक्फ बिल पर मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा, जानिए क्या है सदन की संख्या से लेकर सियासत तक समीकरण?

आलीशान कोठी को बना दिया पोर्न स्‍टूडियो, काली फिल्‍म में आती थी खूबसूरत मॉडल्‍स, एक घंटे में 5 लाख कमाई

97 लाख Whatsapp अकाउंट्‍स पर लगाया बैन, जानिए मेटा ने क्यों उठाया यह कदम, आपका खाता तो नहीं हुआ बंद

सभी देखें

नवीनतम

वक्फ बिल को लेकर कांग्रेस पर भड़के अनुराग ठाकुर, बोले- देश संविधान से ही चलेगा, तुष्टीकरण की राजनीति का होगा अंतिम संस्कार

62,000 रुपए तक बढ़ेंगी Maruti कारों की कीमतें, किस मॉडल के कि‍तने बढ़ेंगे दाम

Hyundai Verna को टक्कर देने वाली कार का मारुति ने किया प्रोडक्शन बंद, जानिए क्या है कारण

Airtelऔर Nokia के बीच हुआ करार, यूजर्स का क्या होगा फायदा

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

अगला लेख