Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल की कीमतों में आई गिरावट, जानिए क्या हैं ईंधन के ताजा भाव

Webdunia
सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (09:27 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की गिरावट देखने में आ रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) सोमवार सुबह 6 बजे के करीब 87.53 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) बढ़कर 91.59 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
 
भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
 
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत में 50 पैसे और डीजल में 43 पैसे की बढ़ोतरी दिख रही है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 58 पैसे और डीजल 51 पैसे महंगा हुआ है। इसके अलावा उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और केरल में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हल्की बढ़त दिख रही है। दूसरी ओर महाराष्ट्र में पेट्रोल 65 पैसे और डीजल 63 पैसे सस्ता हुआ है। बिहार में पेट्रोल 51 और डीजल 47 पैसे सस्ता हुआ है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट दिख रही है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.76, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97 और डीजल 90.14, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.62 और डीजल 89.81, पटना में पेट्रोल 107.42 और डीजल 94.21 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव ईंधन बिक रहा है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: देशभर में मानसून सक्रिय, वाराणसी का नमो घाट पानी में डूबा, IMD का अलर्ट

LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

अगला लेख