Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Prices: होली से पहले इन 2 राज्यों में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, बिहार में बढ़े

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: होली से पहले इन 2 राज्यों में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, बिहार में बढ़े

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 23 मार्च 2024 (10:37 IST)
Petrol Diesel Prices: होली से पहले असम व छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के दाम घट गए हैं लेकिन बिहार तेल महंगा हो गया है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को क्रूड (crude) 3.77 फीसदी की गिरावट के साथ 78.01 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ जबकि ब्रेंट क्रूड (Brent crude) 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.90 के स्तर पर बंद हुआ। क्रूड की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है।

 
पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी : भारतीय तेल कंपनियों ने आज देशभर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। देश में हर दिन 6 बजे ईंधन की नई कीमतें जारी की जाती हैं। तेल कंपनियों ने 23 मार्च को भी ईंधन की ताजा कीमतें अपडेट कर दी हैं। देश के 4 महानगरों में सिर्फ चेन्नई को छोड़कर किसी भी महानगर में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चेन्नई में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है, वहीं बिहार समेत कुछ राज्यों में भी कीमतें बढ़ी हैं। इसके अलावा आंध्रप्रदेश, असम और छत्तीसगढ़ समेत कुछ प्रदेशों में ईंधन की कीमतें कम हुई हैं।

 
प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें : राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 और डीजल की कीमत 87.62, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 और डीजल की कीमत 92.15, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 और डीजल की 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.88 और डीजल की कीमत 92.47 रुपए प्रति लीटर है।
 
प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव : नोएडा में पेट्रोल 94.66 और डीजल 87.94, गुरुग्राम में पेट्रोल 94.91 और डीजल 88.03, लखनऊ में पेट्रोल 94.63 और डीजल 87.74, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.38, जयपुर में पेट्रोल 105.23 और डीजल 90.34, पटना में पेट्रोल 105.53 और डीजल 92.03, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.63, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 रुपए प्रति लीटर और डीजल 85.93 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by में Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live : TMC नेता महुआ मोइत्रा के घर CBI की छापेमारी