Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के दाम अपरिवर्तित, जानें क्या हैं आपके नगर में ताजा भाव

1 माह पहले 2-2 रुपए तक घटाए थे भाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के दाम अपरिवर्तित, जानें क्या हैं आपके नगर में ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 8 मई 2024 (09:15 IST)
Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड (Crude) के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है लेकिन इसके बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के दाम अपरिवर्तित हैं। घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के भाव गत 1 महीने से नहीं बदले हैं। 8 मई के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। आज भी पेट्रोल और डीजल के भाव एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 
2-2 रुपए तक घटाए थे भाव : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाल ही में 2-2 रुपए प्रति की कटौती की गई थी। यह कटौती 2 साल के अंतराल के बाद हुई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी। यहां दिल्ली व मुंबई समेत अलग-अलग शहरों में दाम की जानकारी ले सकते हैं। 

 
देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.32, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.93, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा  में पेट्रोल 94.83 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए भाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हैदराबाद में भारी बारिश, सड़कों पर लगा जाम, दीवार गिरने से 7 की मौत