Weather Updates: चक्रवाती तूफान की सक्रियता से 13 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, 10 से ज्यादा राज्यों में अलर्ट

भारत में 10 अक्टूबर 2024 का मौसम का ताजा समाचार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (08:47 IST)
Weather Updates: बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है और चक्रवाती तूफान (cyclonic storm) उठ खड़ा हुआ है। इसके असर से 13 अक्टूबर तक बारिश (rain) की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट (Alert) जारी किया है। बेमौसम बरसात से दुर्गा पूजा का मजा भी किरकिरा हो जा रहा है। लोग पंडाल और मेला घूमने निकल रहे हैं लेकिन बारिश के कारण मेला पहुंचने पर झमाझम बारिश शुरू हो जा रही है।ALSO READ: भारी बारिश से रत्नागिरि रेलवे स्टेशन की नवनिर्मित छत क्षतिग्रस्त
 
13 अक्टूबर तक जारी रहेगा वर्षा का दौर : स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक लक्षद्वीप और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी से तमिलनाडु और दक्षिण केरल तक एक ट्रफ रेखा औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है।
 
लक्षद्वीप पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से लक्षद्वीप और इससे सटे दक्षिण-पूर्व, पूर्वी मध्य अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है, जो उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। अनुमान है कि इस मौसमी गतिविधि के कारण कई राज्यों में 13 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है।ALSO READ: Weather Updates: दिल्ली नोएडा में 15 अक्टूबर के बाद शुरू होगी ठंड, इन राज्यों में बारिश की संभावना
 
दिल्ली में शुरू होगी ठंड की दस्तक : दिल्ली से मानसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है, वहीं बारिश नहीं होने के कारण दिल्ली में उमसभरी गर्मी पड़ने लगी थी। इधर मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 13 अक्टूबर तक आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है, वहीं अब धीरे-धीरे वहीं ठंड की भी दस्तक शुरू हो जाएगी।
 
राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश शुरू : राजस्थान में मानसून की विदाई हो गई है, वहीं मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण जोधपुर समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर का कहना है कि राजस्थान में कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। आने वाले 1-2 दिनों में कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।ALSO READ: भारत में सामान्य से 8 फीसदी ज्यादा मानसूनी बारिश, कैसा रहेगा अक्टूबर से दिसंबर तक मौसम?
 
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अक्षांश 29° उत्तरी देशांतर 84 डिग्री पूर्व नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना, नर्मदापुरम्, खरगोन, नंदुरबार, नवसारी, अक्षांश 20° उत्तर और देशांतर 70 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है। अगले 48 घंटों के दौरान गुजरात, मध्यप्रदेश के शेष हिस्सों और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
 
लक्षद्वीप और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से 5।8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा लक्षद्वीप और आसपास के क्षेत्रों पर बनी हुई है, जो केरल से होते हुए तमिलनाडु के उत्तरी तट तक फैली हुई है।ALSO READ: राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
 
लक्षद्वीप पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप और आसपास के दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्व मध्य अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। अगले 3 दिनों में एक अवसाद में तीव्र होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 से 7.6 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान गोवा, उत्तरी तटीय कर्नाटक, असम और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पश्चिम बंगाल के पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप और उत्तराखंड में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। रायलसीमा, तेलंगाना, उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तरप्रदेश और राजस्थान में हल्की बारिश हुई।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज गुरुवार, 10 अक्टूबर को कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्यप्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, बिहार, दक्षिणी गुजरात और ओडिशा में हल्की बारिश संभव है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख