Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज, जम्मू कश्मीर के पुलवामा में ताजा बर्फबारी हुई

आईएमडी ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली में साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज, जम्मू कश्मीर के पुलवामा में ताजा बर्फबारी हुई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 15 मार्च 2025 (08:56 IST)
Weather Update: दिल्ली (Delhi) में शुक्रवार को इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन (hottest day) दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दी। उधर दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के पुलवामा में ताजा बर्फबारी हुई है।
 
दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, मध्य और पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शाम को हल्की बारिश हुई। दिल्ली में इससे पहले 11 मार्च को इस साल का सबसे अधिक तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
 
हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और हिमपात : शिमला से मिले समाचारों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश और हिमपात हुआ। स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 12 में से 6 जिलों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का 'येलो' अलर्ट भी जारी किया।ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत में होली से पहले गर्मी की दस्तक, 40 के पार पहुंचा पारा
 
शनिवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश या हिमपात होने की संभावना है तथा शनिवार और रविवार को लाहौल-स्पीति जिले में भारी हिमपात की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार तक राज्य में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
 
गुरुवार शाम से गोंडला में 13 सेमी, कुकुमसेरी में 5.9 सेमी और केलांग में 4 सेमी हिमपात हुआ, वहीं मनाली में 7 मिमी, केलांग में 5 मिमी, चंबा में 2 मिमी और डलहौजी में 1 मिमी बारिश हुई। बारिश और हिमपात के कारण सड़कें फिसलनभरी हो सकती हैं, दृश्यता कम हो सकती है, यातायात जाम और दुर्घटनाएं हो सकती हैं तथा आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को बाहरी गतिविधियां सीमित करने, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने और प्रशासन के परामर्श का पालन करने की सलाह दी है।
 
मौसम विभाग के अनुसार इस वक्‍त जम्‍मू-कश्‍मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड से लेकर सिक्किम तक पहाड़ों में जमकर बर्फबारी हो रही है। इस बर्फबारी के कारण ही मैदानी इलाकों में ठंडी-ठंडी हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में बर्फबारी का दौर भी जारी है। कई शहरों में ओले गिरने की घटनाएं भी सामने आई। ऐसे में अचानक से ठंड बढ़ गई है।
 
webdunia
किसानों को नुकसान का अंदेशा : मार्च-अप्रैल के महीने में आमतौर पर गेहूं की फसल तैयार खड़ी होती है जिसे किसान काटने के काम में जुटे होते हैं। तैयार फसल के कटने से पहले तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों का सिरदर्द भी बढ़ा दिया है। किसान इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं ये बेमौसम बारिश उनके लिए आर्थिक नुकसान का कारण न बन जाए। अगर तेज बारिश के साथ इस मौसम में ओलावष्टि होती है तो किसानों को इसका नुकसान होना तय है।ALSO READ: मुंबई में गर्मी का कहर, अहमदाबाद की ये तरकीब बचा सकती है मुंबईकरों की जान!
 
पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। पूर्वोत्तर असम के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। पश्चिमी भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर और मालदीव क्षेत्र के आसपास 5.8 किमी की ऊंचाई तक एक चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ है। इस चक्रवाती परिसंचरण से तमिलनाडु तट के दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक 5.8 किमी ऊंचाई तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हुई। तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी कर्नाटक तट, मालदीव और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।ALSO READ: अब गर्मी झुलसाने को तैयार, राजस्थान में तापमान 38 डिग्री के पार
 
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पंजाब और उत्तर राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। गुजरात, कोंकण, गोवा, दिल्ली और पश्चिम मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में मामूली गिरावट देखी गई।
 
आज शनिवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज से16 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आज से 16 मार्च तक असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिखरी हुई बारिश और गरज-चमक की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: मुंगेर में ASI की हत्या, पुलिस की सेवा 112 पर तैनात थे संतोष कुमार