Weather Update: उत्तरी भारत में छाया घना कोहरा, दक्षिण में वर्षा, दिल्ली बनी गैस चैम्बर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 18 नवंबर 2024 (08:38 IST)
Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी (snowfall) होने की वजह से पूरे उत्तरी भारत में कोहरा (fog) छा गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण के राज्यों में वर्षा (rain) का दौर जारी है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं ने दिल्ली में भी सिहरन बढ़ा दी है। सिहरन के साथ ही दिल्ली में भीषण प्रदूषण (severe pollution) की मार भी जारी है।ALSO READ: गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी, मैदानी हिस्सों में बारिश
 
उत्तर-पश्चिम भारत में घना कोहरा छाया : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत के क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के तराई वाले भाग में घना कोहरा छाया हुआ है, वहीं अमृतसर, पटियाला, हिसार और उधमपुर में कोहरे की वजह दृश्यता जीरो मीटर दर्ज की गई।
 
दिल्ली में AQI 450 के पार पहुंचा : दिल्ली में भीषण प्रदूषण से मौसम लगातार बिगड़ता जा रहा है। एक तरफ जहां पर स्मॉग, धुंध और कोहरे ने हालत खराब कर रखे हैं तो एक्यूआई भी 450 के पार पहुंच चुका है। लोग प्रदूषित हवाओं में सांस लेने को मजबूर हैं। हवाओं की रफ्तार थमने की वजह से पूरी दिल्ली गैस चैम्बर बनी हुई है।ALSO READ: Weather Updates: पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने किया अलर्ट
 
हवाएं काफी सर्द रहीं : पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं ने दिल्ली में सिहरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बताया कि कोहरे और स्मॉग की मार अभी चलती रहेगी। राजस्थान, दिल्ली से लेकर उत्तरप्रदेश, बिहार तक रात और सुबह में घने कोहरे छाए रहने की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु, केरल और आंतरिक कर्नाटक में अभी भी बारिश का दौर जारी है।
 
अन्य राज्यों का मौसम : मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, दिल्ली, पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, वहीं दिल्ली में इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।ALSO READ: कई राज्यों में कोहरे की दस्तक, पहाड़ों को बर्फबारी का इंतजार
 
उत्तरी भारत में कोहरा छाया, ऑरेंज अलर्ट जारी : पूरे उत्तरी भारत में कोहरा जारी है। आईएमडी बताया कि पंजाब, दिल्ली, पूर्वी उत्तरप्रदेश और नॉर्थ बिहार में सुबह और देर रात में कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग में सोमवार के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान, बिहार और पश्चिमी पंजाब में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईएमडी ने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 
इन राज्यों में बारिश की संभावना : मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी आंध्रप्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक तमिलनाडु के 18 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही बताया कि 28 नवंबर तक दक्षिण भारत के इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : मुंबई में रूका मानसून, पूर्वोत्तर के 6 राज्य बाढ़ से बेहाल

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

रूस ने फिर ठुकराया सीजफायर, इस्तांबुल में घंटाभर चली यूक्रेन से बातचीत की नौटंकी

Indigo विमान से पक्षी टकराया, रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

अगला लेख