Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: दिल्ली में मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज, क्या है अन्य राज्यों का हाल?

आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर से लेकर राजस्थान तक बारिश हो सकती है। दूसरी ओर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पारा लगातार चढ़ रहा है। देशभर में अगले कुछ दिनों में मौसम बदलेगा।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Weather Update: दिल्ली में मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज, क्या है अन्य राज्यों का हाल?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 (08:50 IST)
Weather Update: दिल्ली (Delhi) में मंगलवार को इस मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान (minimum temperature) (13.3 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान (maximum temperature) 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।
 
आईएमडी ने आने वाले दिनों में बारिश और आंधी का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार इससे पहले 4 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को नगर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। आईएमडी के अनुसार बुधवार को आंधी और बारिश का अनुमान है। पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भी अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली में बारिश के बाद ठंड बढ़ने के आसार, पंजाब हरियाणा में सर्द मौसम, IMD का अलर्ट
 
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज बुधवार, 19 फरवरी को दिल्ली और एनसीआर सहित विभिन्न हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही एनसीआर में 19 और 20 फरवरी को तेज बारिश हो सकती है। जयपुर और राजस्थान के कई जिलों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई है। मुंबई में तापमान में गिरावट की संभावना है।
 
दिल्ली, नोएडा, राजस्थान, यूपी और मुंबई में बारिश की संभावना : आईएमडी के अनुसार देश के कई हिस्सों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखा जा रहा है। दिल्ली, नोएडा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और मुंबई में बारिश की संभावना है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं। नोएडा में 19 और 20 फरवरी को तेज बारिश का अनुमान है। राजस्थान में भी कई जगहों पर बादल छाए हैं और हल्की बारिश हुई। मुंबई में बढ़ते तापमान से राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तरप्रदेश में 20 फरवरी को बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में गर्मी का असर दिखने लगा है।ALSO READ: Weather Update: मौसम ने फिर खाई पलटी, गर्मी की आहट के बीच कड़ाके की ठंड, IMD का अलर्ट
 
webdunia
यूपी में मौसम खिलने व धूप निकलने से ठंड हुई कम : उत्तरप्रदेश में दिन में तेज धूप निकलने से ठंड कम हो रही है। लखनऊ समेत कई जिलों में गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है इसलिए गर्मी जारी रह सकती है। हालांकि 20 फरवरी को बारिश के आसार हैं। प्रदेश में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
 
राजस्थान के कई जिलों में बादल छाए : राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत कई इलाकों में मंगलवार को बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। यह एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर है। जयपुर शहर में मंगलवार सुबह बूंदाबांदी से हुई। मौसम विभाग ने राज्य में कई जगहों पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में घना कोहरा, IMD का अलर्ट
 
मुंबई में गर्मी से लोग परेशान : मुंबई में गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 19 फरवरी से मुंबई के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। अभी मुंबई का दिन का तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच है। इस साल जनवरी मुंबई के लिए अब तक का सबसे गर्म महीना रहा। फिर भी मुंबई का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं गया। लेकिन फरवरी में गर्मी बढ़ रही है। पिछले हफ्ते मुंबई का तापमान लगातार 2 दिन 36 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।
 
पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में : पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। एक प्रेरित चक्रवातीय प्रणाली (Cyclonic Circulation) पश्चिमी राजस्थान पर सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश में भी चक्रवाती प्रणाली बनी हुई है। पूर्वोत्तर असम में भी एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। 19 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ेगा।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान अनेक राज्यों में हल्की बारिश : पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान में दर्ज की गई। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान (रात का तापमान) में बढ़ोतरी देखी गई।ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में घना कोहरा, IMD का अलर्ट
 
आज बुधवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज बुधवार, 19 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हो सकती है। हल्की बारिश गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में संभव है। 19-20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश तेज हो सकती है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूक्रेन पर यूरोपीय नेताओं की आपात बैठक में उभरे मतभेद