Weather Updates: देशभर में सर्दी ने दी दस्तक, बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान से होगी मूसलधार बारिश

भारत में 19 अक्टूबर 2024 का मौसम का ताजा समाचार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (08:55 IST)
IMD Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देशभर में सर्दी ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत में सुबह-शाम अच्छी ठंड (cold) पड़ने लगी है, लेकिन आईएमडी ने अगले हफ्ते से पाला पड़ने की आशंका जताई है। आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान से होगी मूसलधार बारिश (torrential rain) होगी।
 
लेकिन दूसरी ओर 24 अक्टूबर के आस-पास पाकिस्तान की ओर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं भारत में एंट्री करेंगी। इससे जहां पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होगी, वहीं मैदानी राज्यों हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में पाला पड़ने लगेगा और सर्द हवाएं चलने से ठंड पड़ेगी।ALSO READ: Weather Updates: बेंगलुरु, केरल और आंध्रप्रदेश में मूसलधार बारिश, दिल्ली में हवा हुई जहरीली
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो बंगाल की खाड़ी में समुद्री तूफान जाग रहा है। इस समुद्री तूफान का नाम दाना (Cyclone Dana) है। इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। इसके असर से दक्षिण भारत में मूसलधार बारिश हो सकती है। यह समुद्री चक्रवात 24 से 26 अक्टूबर के बीच तट से टकरा सकता है। इस तूफान से भारत, बांग्लादेश और म्यांमार प्रभावित हो सकते हैं।
 
दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार में ठंड का प्रकोप पड़ेगा। दिन का तापमान 7 से 8 डिग्री गिर सकता है। दूसरी ओर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से लो प्रेशर वाला एरिया बनेगा, जिसके चलते मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात में तूफानी हवाएं चलने और भारी बारिश होने का अलर्ट है। इससे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, गुजरात समेत अन्य राज्यों में ठंड बढ़ने लगेगी। आइए जानते हैं कि अगले एक हफ्ते मौसम कैसा रहने वाला है?ALSO READ: ChennaiRains: चेन्नई में भारी बारिश, स्कूल और कॉलेजों में छुट्‍टी, कर्नाटक के कई जिलों में येलो अलर्ट
 
आईएमडी के अनुसार लगातार बारिश से प्रायद्वीपीय भारत का हाल बुरा है। चेन्नई से लेकर बेंगलुरु और पांडिचेरी से लेकर तिरुवनंतपुरम तक बारिश हो रही है। बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग फ्लाईओवर पर गाड़ी पार्क करने के मजबूर हो गए। अगले 2 से 3 दिनों में उत्तरी तामिलनाडु, तटीय आंध्रप्रदेश और ओडिशा में भीषण बारिश हो सकती है।
 
स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना दबाव उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्रप्रदेश के तट को पुदुचेरी और नेल्लोर के बीच चेन्नई के उत्तर में गत 17 अक्टूबर को सुबह 4.30 बजे के करीब पार कर गया है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए शाम तक कमजोर होकर एक निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बांग्लादेश और उससे सटे उपहिमालयी पश्चिम बंगाल पर स्थित है। दूसरा चक्रवाती परिसंचरण निचले पूर्वी असम पर बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्रप्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई है। तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है।ALSO READ: मुंबई में फिर मौसम ने ली करवट, आंधी-तूफान के साथ बारिश, सड़कें पानी में डूबीं
 
गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, गुजरात और दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। पूर्वोत्तर भारत, झारखंड और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई है।

दिल्ली सरकार द्वारा एंटी डस्ट अभियान : दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार दिल्ली सरकार द्वारा 7 अक्टूबर से धूल प्रदूषण के खिलाफ एंटी डस्ट अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक 523 टीमों ने 2,764 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया है और 17.40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। एंटी डस्ट अभियान की ग्रीन वॉर रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। निर्माण स्थलों पर धूल से संबंधित 14 नियमों को लागू करना जरूरी है, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज शनिवार, 19 अक्टूबर को उत्तर तमिलनाडु, रायलसीमा, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
केरल, तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, विदर्भ और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश संभव है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हवाई हमलों में ढेर हुआ हमास का चीफ मोहम्मद सिनवार, बेंजामिन नेतन्याहू ने किया ऐलान

नाथूराम गोडसे का वंशज है कोर्ट में केस करने वाला, सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी का दावा, शिवसेना नेता ने दी मुंह पर कालिख पोतने की धमकी

Pakistan क्यों गई थी कांग्रेस नेता की पत्नी, गौरव गोगोई ने दिया CM हिमंत विस्वा सरमा को जवाब

3 भारतीय ईरान में किडनैप, मांगी करोड़ों की फिरौती, एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का किया था वादा, पढ़िए पूरी कहानी

शशि थरूर के बयान पर क्‍यों भड़के कांग्रेस नेता उदित राज, बोले- भाजपा का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी बोले, ऑपरेशन सिंदूर भारत में आतंक फैलाने वालों को करारा जवाब

उत्तराखंड कैबिनेट की मेगा इंडस्ट्रीयल नीति, योग नीति को मंजूरी

शोपियां में लश्कर के 2 हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

राजनाथ का बड़ा बयान, PoK खुद लौटकर आएगा, कहेगा मैं भारत ही हूं

LIVE: राजनाथ का बड़ा बयान, PoK खुद कहेगा, मैं भारत का हिस्सा हूं

अगला लेख