Weather Updates: पूरा उत्तर भारत ठंड और शीतलहर की चपेट में, बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ी

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच अगले सप्ताह बारिश की संभावना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 21 दिसंबर 2024 (09:05 IST)
Weather Updates: मौसम के तेवर और तीखे से तीखे होते जा रहे हैं। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी (snowfall) से ठिठुरन और भी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पूरा उत्तर भारत ठंड और शीतलहर (cold wave) की चपेट में है। दिल्ली में शीतदंश के साथ ही प्रदूषण भी गंभीर स्तर पर है। 26 दिसंबर के बाद दिल्ली में बारिश की संभावना है। दूसरी ओर राजस्थान, यूपी और बिहार में भी तापमान में काफी गिरावट आई है।
 
दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत ठंड और शीतलहर से ठिठुर रहा है। पहाड़ी राज्यों में लुढ़के पारे ने उत्तर भारत के कई राज्यों में गलन बढ़ा दी है। दिल्ली में कोल्ड वेव के साथ प्रदूषण भी गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। यूपी-बिहार, राजस्थान में भी दिन-रात के पारे में कमी आई है। सुबह कोहरा और दिनभर चलने वाली शीतलहर लोगों को परेशान कर रही है। आइए नजर डालते हैं आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।ALSO READ: Weather Updates: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई जगह तापमान शून्य से नीचे
 
पंजाब-हरियाणा में भी ठंड अपने चरम पर : पंजाब और हरियाणा में भी ठंड अपने चरम पर है। हरियाणा में आज कोहरे या शीतलहर चलने की संभावना नहीं है। आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि 22 से से 24 दिसंबर तक घना कोहरा रह सकता है। पंजाब में आज कई इलाकों में शीतलहर परेशान कर सकती है।
 
जम्मू-कश्मीर में आज कोल्ड वेव का अलर्ट : बात जम्मू-कश्मीर की करते हैं। जम्मू-कश्मीर में आज कोल्ड वेव का अलर्ट है। यहां 26 दिसंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, कुपवाड़ा, श्रीनगर, जैसे क्षेत्रों में आज न्यूनतम तापमान -4 से -6 डिग्री तक रह सकता है।ALSO READ: Weather Update : श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात, चिल्लई-कलां से पहले कश्मीर में बढ़ी ठंड
 
यूपी और राजस्थान के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं : यूपी और राजस्थान के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले सप्ताह बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सर्दी और शीतलहर अभी जारी रहेगी।
 
एमपी के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड का दौर खत्म : मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड का दौर खत्म हो गया है। इस बदलाव का मुख्य कारण देश के विभिन्न हिस्सों में बनी 4 मौसमी प्रणालियां हैं। इन प्रणालियों के प्रभाव से हवा का रुख पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हो गया है जिसके कारणप्रदेश में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
 
बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र : पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ गहरा कम दबाव का क्षेत्र उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। इससे जुड़ा हुआ चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह आज शाम तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए अगले 24 घंटों तक डिप्रेशन के रूप में बने रहने की संभावना है।ALSO READ: Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से कांपेगा उत्तर भारत, दिल्ली में कड़ाके की ठंड
 
पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में मौजूद है। इसका अक्षांश 25° उत्तर के उत्तर में और देशांतर 17° पूर्व के आसपास समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। एक और चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर स्थित है। 27 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय और उससे सटे मैदानी इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने की संभावना है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। तटीय तमिलनाडु, रायलसीमा और दक्षिण तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंध्रप्रदेश और तटीय ओडिशा में हल्की बारिश दर्ज की गई। पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा देखा गया।
 
आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज सोमवार, 21 दिसंबर को उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तर तमिलनाडु, रायलसीमा, तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति संभव है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट (पाले) की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BJP में 75 की उम्र में Retirement का नियम नहीं, PM मोदी पर संजय राउत के बयान पर क्यों भड़के बावनकुले

जंग की आहट, ईरान की मिसाइलों के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप का हवा का शैतान B-2 बॉम्बर तैयार

लोकसभा में बुधवार को वक्फ बिल पर मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा, जानिए क्या है सदन की संख्या से लेकर सियासत तक समीकरण?

आलीशान कोठी को बना दिया पोर्न स्‍टूडियो, काली फिल्‍म में आती थी खूबसूरत मॉडल्‍स, एक घंटे में 5 लाख कमाई

97 लाख Whatsapp अकाउंट्‍स पर लगाया बैन, जानिए मेटा ने क्यों उठाया यह कदम, आपका खाता तो नहीं हुआ बंद

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : लोकसभा में आज पेश होगा वक्फ संशोधन विधेयक, दुनिया में ट्रंप टैरिफ की दहशत

Waqf Amendment Bill : वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करेगा INDIA ब्लॉक, लोकसभा में हंगामे के आसार

एमपी सीएम मोहन यादव की घोषणा, बनासकांठा मृतकों के परिजन को दी जाएगी आर्थिक सहायता

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस बोले, रामनवमी के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए उठाए जाएंगे कदम

मथुरा-काशी पर RSS का बड़ा बयान, दत्तात्रेय होसबोले ने कहा- कार्यकर्ता चाहें तो करें आंदोलन

अगला लेख