दिल्ली से कश्मीर तक बारिश का योग, जानिए कहां कैसा है मौसम?

भारत में 21 जून 2024 का मौसम का ताजा समाचार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 जून 2024 (08:43 IST)
Weather Updates: अभी भीषण गर्मी के बाद दिल्ली से कश्मीर तक बारिश का योग बन रहा है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और हवाओं के बाद मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट देखी गई है। कश्मीर में भी आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बारिश हुई। पीएम मोदी आज व कल कश्मीर की यात्रा पर हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि आज शुक्रवार को भी दिल्ली में गर्मी से राहत जारी रहेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को भी बादल छाए रहने और आंधी-बारिश की संभावना जताई है।
 
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में अब गर्मी से राहत मिल सकती है। यहां बारिश ने एंट्री ले ली है। दिल्ली में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बारिश आई है तो वहीं बिहार, झारखंड और बंगाल जैसे राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। आज शुक्रवार को आपके शहर व राज्य में मौसम कैसा रहेगा? आप भी जानिएगा।
 
भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है, वहीं मानसून ने भी मध्यप्रदेश, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ इलाकों में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। इसके अलावा मानसून भी बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में असर दिखाएगा।

ALSO READ: बारिश के कारण डल झील पर योग नहीं कर सके पीएम मोदी, SKICC में हुआ कार्यक्रम
 
मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज 21 जून को बिहार, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के क्षेत्रों और गुजरात में भी कल भारी बारिश का अनुमान है।
 
कुछ जगहों पर लू की पु‍नर्वापसी : भले ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत मिली है, लेकिन आज से उत्तर भारत के राज्यों में फिर से लू की वापसी हो रही है। मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि 21 जून यानी शुक्रवार से फिर से पश्चिमी यूपी सहित कई इलाकों में भीषण लू चल सकती है, वहीं 21 से 23 जून के बीच पश्चिमी यूपी के साथ-साथ राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

ALSO READ: Weather Updates: 14 राज्यों में अगले 5 दिन लू का अलर्ट, दक्षिण भारत में मूसलधार बारिश
 
महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्से, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल के बचे हुए हिस्से और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
 
उत्तरी पाकिस्तान और आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और आसपास के क्षेत्रों पर है। उत्तर गुजरात और आसपास के क्षेत्रों पर औसत समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण है। पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण है।
 
पूर्वोत्तर अरब सागर और सौराष्ट्र के आसपास के भागों पर औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वोत्तर असम पर एक चक्रवाती परिसंचरण है। एक और चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर बांग्लादेश परिसंचरण आंध्रप्रदेश और आसपास के तेलंगाना पर औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और सिक्किम और उपहिमालय पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश हुई। उत्तर-पूर्वी बिहार, उत्तरी कोंकण और गोवा, दक्षिण-पूर्वी गुजरात, दक्षिण केरल और उत्तरी तमिलनाडु में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
बिहार, पूर्वोत्तर भारत, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, विदर्भ, तेलंगाना, झारखंड के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी, दक्षिणी भारत में भारी बारिश से सड़कों पर भरा पानी
 
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति रही। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और जम्मू, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में लू की स्थिति रही।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज शुक्रवार को असम, मेघालय, बिहार के कुछ हिस्सों, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, दक्षिण ओडिशा, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
 
मध्य महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात, उत्तरी छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्व और उत्तर-पश्चिम राजस्थान, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हो सकती है।
 
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में छिटपुट बारिश, गरज और धूलभरी आंधी संभव है। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है। अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति संभव है और उसके बाद इसमें कमी आ सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में रातें गर्म रहने की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

heat wave in Delhi : दिल्ली में गर्मी ने दिला दी कोरोना काल की याद, श्मशान घाटों में शवों का अंबार

NEET मुद्दे को लेकर राहुल गांधी का कटाक्ष, मनोवैज्ञानिक रूप से टूट चुके हैं PM मोदी

अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, शराब घोटाले में थे गिरफ्तार

NEET पेपर लीक मामले पर बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सरकार किसी गुनाहगार को नहीं छोड़ेगी

सऊदी अरब में भीषण गर्मी का कहर, 900 से ज्‍यादा मृतकों में 35 पाकिस्तानी हाजी

सभी देखें

नवीनतम

श्रीनगर में पीएम मोदी ने महसूस की योग की शक्ति, कश्मीर को बताया योग और साधना की भूमि

दिल्ली से कश्मीर तक बारिश का योग, जानिए कहां कैसा है मौसम?

भारत में गर्मी से सैकड़ों की मौत, अस्पतालों में शवों का ढेर

बारिश के कारण डल झील पर योग नहीं कर सके पीएम मोदी, SKICC में हुआ कार्यक्रम

हिटलर का डिप्टी हिमलर योग के द्वारा जर्मनों को बनाना चाहता था भारत के क्षत्रियों जैसी योद्धा जाति

अगला लेख
More