Weather Update: मौसम के अजब गजब रंग, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बर्फबारी

देशभर में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कहीं भीषण गर्मी है तो कहीं वर्षा और बर्फबारी हो रही है, तो कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है। कहीं पारा सामान्य से ऊपर की ओर उठा हुआ है तो कहीं पारा काफी नीचे की ओर गिरा हुआ है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 (09:06 IST)
Weather Update: देशभर में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कहीं भीषण गर्मी (scorching heat) है तो कहीं वर्षा और बर्फबारी (raining and snowing) हो रही है, तो कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है। कहीं पारा सामान्य से ऊपर की ओर उठा हुआ है तो कहीं पारा काफी नीचे की ओर गिरा हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक के कालाबुर्गी (Kalaburagi) में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं पश्चिमी हिमालयी वाले राज्य में तापमान में 6 से 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
 
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम : एक नया पश्चिमी विक्षोभ 24 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी राज्यों को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होगी। साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर, पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में 26 या 27 फरवरी से बारिश होने की संभावना है।ALSO READ: Weather Update : कहीं बारिश, कहीं गर्मी, जानिए कैसा है देश का मौसम
 
आईएमडी के अनुसार ओडिशा के साथ-साथ पूर्वी तट का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। दरअसल यहां पिछले 2 से 3 दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज यहां आंधी तूफान की गतिविधि का पूर्वानुमान जारी किया है।
 
आज यहां वर्षा की संभावना : आईएमडी के अनुसार आज ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं सिक्किम और बिहार के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 24 फरवरी तक और बिहार में 22 और 23 फरवरी को बारिश होने की संभावना है।
 
नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में पिछले कई दिनों से बारिश : साथ ही नगालैंड के ऊपर क्षोभमंडल में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। आईएमडी के अनुसार मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजेरम असम, मणिपुर और त्रिपुरा में 22 और 23 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालयी राज्यों में भी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश होने की संभावना है।
 
हरियाणा और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण : हरियाणा और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण नगालैंड के ऊपर सक्रिय है। वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ पूर्वोत्तर दिशा में आगे बढ़ चुका है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 24 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता है। उत्तर बांग्लादेश से तेलंगाना तक एक ट्रफ बनी हुई है, जो गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के अंदरुनी इलाकों और दक्षिणी छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है।ALSO READ: Weather Update: IMD का अलर्ट, 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, दिल्ली में तापमान गिरा
 
पिछले 24 घंटों की देशभर में हुई मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई जबकि कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी दर्ज की गई। लद्दाख और उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। पंजाब और हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि देखी गई।
 
बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश हुई : ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्से, सिक्किम, असम और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में महत्वपूर्ण गिरावट आई। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर गया।ALSO READ: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली से राजस्थान तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
 
आज शनिवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज शनिवार, 22 फरवरी को सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
पश्चिमी हिमालय में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है।
 
अंडमान और निकोबार द्वीप, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड और बिहार के अलग-अलग स्थानों पर अगले 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने शरद पवार को सीट पर बैठाया, पानी भी पिलाया, लोगों ने बजाईं तालियां

क्या फडणवीस से नाराज हैं एकनाथ शिंदे? क्यों कहा- मुझे हल्के में मत लेना

बाबा के बुल्डोजर का खौफ, मुस्लिमों ने खुद गिराई 1857 में बनी ब्रिटिशकालीन मस्जिद

इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू बुरी तरह भड़के, कहा- हमास से लेंगे बदला

यूपी होमगार्ड का कितना है वेतन, 44000 से ज्यादा पद खाली

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: मौसम के अजब गजब रंग, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बर्फबारी

जर्मनी की राजनीति में भारतीयों की जड़ें जमाने में जुटे गुरदीप

यूनिवर्सिटी गेट पर मधुमक्खियों का अटैक, बुजुर्ग की मौत, 20 लोग घायल

काश पटेल बने FBI के 9वें निदेशक, गीता पर हाथ रखकर ली शपथ

LIVE: महाशिवरात्रि स्नान की तैयारियों में जुटा प्रशासन, महाकुंभ में 59 करोड़ ने लगाई डुबकी

अगला लेख