Weather Update: कई राज्यों में कोहरे का कहर, 8 राज्यों में वर्षा की संभावना, IMD का अलर्ट

आज 22 जनवरी से दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बारिश होने की संभावना है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 22 जनवरी 2025 (09:12 IST)
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार जनवरी माह में 1 और सप्ताह तक और सर्दी बनी रहेगी। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR), पंजाब, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत में पिछले 2 दिनों से तेज धूप खिली हुई है। इससे ठंड (cold) से काफी राहत मिली है। दूसरी ओर 8 राज्यों में वर्षा की संभावना भी है।
 
दिल्ली में मंगलवार को धूप खिली रही : दिल्ली में मंगलवार को धूप खिली रही और अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। दिल्ली में आर्द्रता 83 प्रतिशत से 69 प्रतिशत के बीच रही।ALSO READ: Weather Update: कड़ाके की ठंड के बाद धीरे धीरे बदलने लगा मौसम, गर्मी का हो रहा एहसास, IMD का ताजा अपडेट
 
आईएमडी ने बुधवार को शाम व रात के दौरान गरज के साथ 1 या 2 बार बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार सुबह अधिकांश क्षेत्रों में धुंध या मध्यम कोहरा जबकि अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
 
बुधवार यानी 22 जनवरी से दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर भारत को प्रभावित कर रहा है।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली से पंजाब तक हुई बारिश, अब और पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने किया अलर्ट
 
आईएमडी ने कहा है कि मौसम फिर से चकमा देने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने स्पष्ट किया है कि सर्दी अभी कम से कम जनवरी में 1 और सप्ताह तक बनी रहेगी। बुधवार यानी 22 जनवरी से दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बारिश होने की संभावना है।
 
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर भारत को प्रभावित कर रहा है। भूमध्य सागर से आने वाली हवाएं 22 और 23 जनवरी को कई भारतीय राज्यों में बारिश ला सकती हैं। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की घाटियों में बर्फबारी भी हो सकती है। इन पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार इस विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों में तापमान कम होने की संभावना है।
 
लुधियाना और पटियाला में तापमान गिरेगा : पंजाब के लुधियाना और पटियाला जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है जबकि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, सोनीपत और बहादुरगढ़ में भी इसी तरह की स्थिति रहने का अनुमान है।
 
राजस्थान में न्यूनतम तापमान बढ़ने से थोड़ी राहत : जयपुर से मिले समाचारों के अनुसार राजस्थान में न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्‍सों में आज बुधवार और कल गुरुवार को बारिश होने का अनुमान जताया है।ALSO READ: Weather Update: बर्फबारी और बारिश से और तेज होगी ठंड, IMD ने 16 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
 
विभाग के अनुसार मंगलवार को सुबह तक बीते 24 घंटे में राज्‍य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.2 डिग्री, लूणकरणसर में 6.6 डिग्री, चूरू में 7.3 डिग्री, संगरिया में 7.4 डिग्री, पिलानी में 7.8 डिग्री, बीकानेर में 8.5 डिग्री, सीकर में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
बीते कुछ दिनों की तुलना में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा और मंगलवार को अच्‍छी धूप खिली रही। विभाग के अनुसार 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्‍य के उत्तर-पश्चिमी व उत्‍तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी तरह 22 जनवरी के बाद जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।ALSO READ: जब कश्मीर में पड़ती है हाड़ गलाने वाली ठंड, तब काम आती हैं ये 'खास' सब्जियां
 
हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज : चंडीगढ़ से मिले समाचारों के अनुसार हरियाणा और पंजाब के अधिकतर स्थानों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था।
 
हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। हिसार, कर्नाल, रोहतक, नारनौल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक क्रमश: 8.3 डिग्री, 8 डिग्री, 9.3 डिग्री, 7.8 डिग्री, 9.5 डिग्री और 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था जबकि पटियाला में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया।
 
पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर और मोहाली में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक क्रमश: 8.6 डिग्री, 8 डिग्री, 8.1 डिग्री और 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बठिंडा और फरीदकोट में रात काफी ठंडी रही और न्यूनतम तापमान क्रमशः 6.4 डिग्री तथा 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान के हिस्सों पर है। एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और आसपास के इलाकों पर देखा जा रहा है। चक्रवाती परिसंचरण मन्नार की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई, वहीं तमिलनाडु में हल्की बारिश दर्ज हुई। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान मध्यभारत में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है।
 
महाराष्ट्र का न्यूनतम तापमान बढ़ेगा : अगले 2 से 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र का न्यूनतम तापमान भी बढ़ सकता है। 22 जनवरी के बाद गुजरात क्षेत्र के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज बुधवार, 22 जनवरी को पश्चिमी हिमालय में हल्की छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभव है। 22 से 23 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी की तीव्रता और प्रसार बढ़ जाएगा। 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नाई के पोते, मछुआरे के नाती US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 शादियां कीं, जानिए कितना बड़ा है परिवार

महाकाल मंदिर में फिर फिल्‍मी गाने पर रील बनाई युवती ने, भक्‍तों को आया गुस्‍सा

शामली में मारा गया एक लाख का इनामी अरशद 14 साल की जेल काटकर पिछले साल ही हुआ था रिहा

क्या पटपड़गंज में चल पाएगा AAP उम्मीदवार का फ्री कोचिंग का दांव

इंदौर में कचरे की अवैध खरीद फरोख्त करना पड़ा महंगा, कबाड़ी पर लगा 1 लाख का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: कई राज्यों में कोहरे का कहर, 8 राज्यों में वर्षा की संभावना, IMD का अलर्ट

सैफ अली खान मामले में खुले कई राज, पुलिस को जहांगीर के कमरे से मिली आरोपी की टोपी

डोनाल्ड ट्रंप के लिए तैयार हो रहा है बेचैन यूरोप

तुर्किये के स्की रिसॉर्ट में भीषण आग, 76 लोगों की मौत

LIVE: सैफ अली खान के घर से मिली आरोपी शरीफुल की टोपी, DNA जांच के लिए भेजा

अगला लेख