Weather Update: आज से फिर बढ़ेगा सर्दी का प्रकोप, IMD का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस सप्ताह के अंत तक कई राज्यों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 25 जनवरी 2025 (09:02 IST)
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज 25 जनवरी से फिर सर्दी (cold) फिर बढ़ेगी। पारा 4 डिग्री तक गिर जाएगा पारा और आंधी-तूफान के साथ बारिश (rain) का अलर्ट (alert) जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। आईएमडी ने इस सप्ताह के अंत तक कई राज्यों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
 
उत्तर और मध्यभारत में न्यूनतम तापमान बढ़ा : आईएमडी के अनुसार बीते 3-4 दिनों से उत्तर और मध्यभारत में न्यूनतम तापमान बढ़ा है। ऐसा लगने लगा है कि सर्दी अब जा रही है और आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ेगी। कई राज्यों में सर्दी का पारा दहाई अंक को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा नहीं है। आने वाले 3-4 दिनों में एक बार फिर सर्दी की जोरदार दस्तक होने वाली है।ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में घना कोहरा, IMD का अलर्ट
 
स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसमी प्रणालियों में बदलाव आया है। जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जबकि राजस्थान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इन मौसमी प्रणालियों ने पहाड़ों से ठंडी हवाओं के प्रवाह को मैदानी इलाकों में पहुंचने से रोक दिया है जिससे तापमान बढ़ गया है।
 
कई राज्यों में होगी गरज-चमक के साथ बारिश : आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। आईएमडी ने इस सप्ताह के अंत तक कई राज्यों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान बारिश और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत में भी एक 2 राज्यों में बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक तमिलनाडु में अगले 2 दिनों तक आंधी के साथ बारिश की संभावना है।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली से पंजाब तक हुई बारिश, अब और पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने किया अलर्ट
 
दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवाएं चलने का अनुमान : मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में आसमान साफ ​​रहने तथा उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा कि सुबह के समय हवा की गति 8 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है तथा सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है।
 
इसने कहा कि दोपहर तक हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर 12 से 14 किमी प्रति घंटा हो जाने की उम्मीद है, जो पुनः उत्तर-पश्चिम दिशा से आएगी। आईएमडी ने कहा कि शाम और रात तक गति घटकर 10 किमी प्रति घंटे से भी कम हो जाएगी तथा धुंध छाने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।ALSO READ: Weather Update: बर्फबारी और बारिश से और तेज होगी ठंड, IMD ने 16 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
 
पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी : पंजाब एवं हरियाणा में शुक्रवार को कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड रही और विभिन्न स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के फरीदकोट में कड़ाके की ठंड रही है और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पठानकोट में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों स्थानों पर रात के समय बहुत अधिक ठंड रही। रूपनगर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लुधियाना में 7.7 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा पटियाला में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में, जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी
 
हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 7.3 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, गुरुग्राम में 10.4 डिग्री और अंबाला में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना : दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। केरल तट से दूर दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। समुद्र तल से 12।6 किमी ऊपर 125 नॉट तक की कोर हवाओं के साथ उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर-पश्चिम भारत पर हावी रहती है। पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हुई। उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश, उत्तर-पूर्वी बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में ग्राउंड फ्रॉस्ट हुआ। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति उत्पन्न हुई।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज शनिवार, 25 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभव है। पूर्वी असम में हल्की बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट की उम्मीद है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : असम में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 7 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या 19 हुई

छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चाओं में

उज्जैन वेलनेस समिट मेंं 1950 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश बनेगा ग्लेाबल वेलनेस सेंटर

शेयरों में खरीदारी से Sensex 444 अंक चढ़ा, Nifty में भी आई 131 अंक की तेजी

2000 रुपए महंगी हुई चांदी, सोने में 430 रुपए की तेजी

अगला लेख