Weather Update: पांच राज्यों में मानसून की एंट्री, मुंबई फिर भारी बारिश से लबालब, ट्रेनें प्रभावित

केरल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और आज भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होगी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 26 मई 2025 (08:39 IST)
Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून (southwest monsoon) समय पूर्व काफी सक्रिय हो गया है। इसके अनुसार 5 राज्यों में मानसून की एंट्री हो गई है और  मुंबई (Mumbai) में भारी बारिश से सड़कें लबालब हो गई हैं और ट्रेनें तथा हवाई सेवाएं काफी प्रभावित हो गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार महाराष्‍ट्र, हिमाचल, उत्तराखंड, केरल और कर्नाटक समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान की संभावना है। इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट किया है। केरल में मानसून (monsoon) पूरी तरह सक्रिय हो गया है। यहां के तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR समेत देशभर कई राज्यों में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। ALSO READ: भारी बारिश से दिल्ली का हाल बेहाल, पानी में डूबी कार, उड़ानें प्रभावित
 
आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून (southwest monsoon) ने केरल (Kerala) और दक्षिणी राज्यों में दस्तक दे दी है जिसके चलते दक्षिण और पश्चिमी (south and western) तटीय क्षेत्रों में आज भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर और मध्यभारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, हालांकि कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। जानिए आज कहां कैसा मौसम रहेगा। दूसरी ओर महाराष्‍ट्र, हिमाचल, उत्तराखंड केरल कर्नाटक, समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान की संभावना है।
 
केरल में मानसून एक्टिव : केरल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, और आज भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री और न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
 
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की संभावना : दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रहेगी, जो धूलभरी आंधी का रूप ले सकती है।
 
उत्तरप्रदेश और बिहार का मौसम : उत्तर भारत के प्रमुख राज्य उत्तरप्रदेश में मौसम गर्म और उमसभरा रहेगा। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। बिहार के 27 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, और पूर्णिया जैसे जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।ALSO READ: उत्तर पश्चिम भारत में तूफानी बारिश का कहर, राजस्थान में लू का अलर्ट, जानिए कहां कैसा है मौसम?
 
राजस्थान में धूलभरी आंधी की संभावना : पश्चिमी राजस्थान में भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। धूलभरी आंधी (40-50 किमी प्रति घंटा) की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में जयपुर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है। जयपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।ALSO READ: Weather Update: मुंबई में मूसलधार बारिश का अलर्ट, केरल में जल्द दस्तक देगा मानसून
 
महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश : महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के साथ मुंबई, कोंकण, और गोवा क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। मुंबई में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 25-27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। विदर्भ क्षेत्र में हल्की बारिश और तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटा) संभावित हैं।
 
पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी और लू की स्थिति : पंजाब और हरियाणा में आज भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश संभव है। अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश: क्या मोहम्मद यूनुस छोड़ देंगे पद?

Weather Update: केरल में मानसून हुआ एक्टिव, यूपी बिहार से लेकर दिल्ली तक वर्षा की संभावना

LIVE: देश में कोरोना की आहट, महाराष्ट्र में 43 नए मामले, मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन छोड़कर गई मिस इंग्लैंड, लगाए गंभीर आरोप

पूरा पागल हो गया है, रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की पर भी हमला

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

अगला लेख