बारिश और कोहरे से ठिठुरा उत्तर भारत, दिल्ली NCR में बारिश, IMD ने किया अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 28 दिसंबर 2024 (08:58 IST)
Weather Update: साल की समापन वेला पर उत्तर भारत समेत संपूर्ण देश ठिठुर रहा है। कई जगहों पर शीतकालीन वर्षा (Winter rains) ने शीत प्रकोप और बढ़ा दिया है। दिल्ली-एनसीआर (NCR) में बारिश और कोहरे का प्रकोप है। साल के समापन पर ठंड अपना कहर लगातार बढ़ा रही है। ठंड, कोहरे और बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज शनिवार, 28 दिसंबर के लिए अलर्ट जारी किया है।
 
यूपी और दिल्ली में बारिश का अलर्ट : राजधानी दिल्ली में शीतलहर और घने कोहरे के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। आईएमडी ने 28 और 29 दिसंबर के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ ठंडी हवाएं और कोहरा भी परेशानी बढ़ा सकता है।ALSO READ: Weather Updates: दिल्ली से लेकर बिहार तक ठंड का असर, उत्तर भारत में कोहरा, IMD का अलर्ट
 
यूपी में बारिश और बिहार में शीतलहर : उत्तरप्रदेश के आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बलिया, बागपत और आजमगढ़ समेत कई जिलों में बारिश का अनुमान है। इन इलाकों में ठंड और कोहरा पहले ही लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। दूसरी ओर घने कोहरे और शीतलहर ने बिहार में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सारण, सीवान, गोपालगंज, बेतिया, पटना और सासाराम में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
 
हरियाणा में बारिश, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट : हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार और अंबाला में भी आईएमडी ने बारिश, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना रहेगा।ALSO READ: Weather Updates: पूरा उत्तर भारत ठंड और शीतलहर की चपेट में, बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ी
 
उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां पहुंच रहे सैलानियों के बीच खुशी का माहौल है। हालांकि बर्फबारी ने स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। आईएमडी ने उत्तराखंड में कल और अधिक बर्फबारी का अनुमान जताया है।
 
ठंड, कोहरा और बारिश की मुश्किलें : दिल्ली से लेकर बिहार और हरियाणा तक हर जगह ठंड, कोहरा और बारिश का डबल अटैक जारी है। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम है जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। गाड़ियां धीमी रफ्तार से चल रही हैं और लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं।
 
उत्तर भारत में ठंड, कोहरा और बारिश : 28 दिसंबर 2024 का दिन उत्तर भारत के लिए ठंड, कोहरा और बारिश से भरपूर रहेगा। लोगों को सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। यात्रा करने से पहले मौसम अपडेट चेक करना न भूलें।
 
चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय: पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण (इंड्यूस्ड साइक्लोनिक सर्कुलेशन) दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पंजाब में सक्रिय है।
 
एक ट्रफ रेखा पूर्व-मध्य अरब सागर से उत्तर पंजाब में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है, जो दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण से गुजर रही है। दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के पास, दक्षिण आंध्रप्रदेश और उत्तर तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक और चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश पर सक्रिय है।ALSO READ: Weather Update: पूरे देश में कड़ाके की ठंड, दिल्ली NCR में ठंड से बुरा हाल
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी आंध्रप्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई। रायलसीमा, उत्तरी तमिलनाडु, पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश ने बढ़ाई ठंड, कश्मीर में भीषण शीतलहर
 
पंजाब, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हुई। दिल्ली, पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार के कुछ क्षेत्रों में मध्यम धुंध दर्ज की गई।ALSO READ: Weather update : UP, एमपी से राजस्थान-हरियाणा ठंड का कहर, कहीं बारिश तो कहीं पड़े ओले, श्रीनगर में नहीं दिखा व्हाइट क्रिसमस का नजारा
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी संभव है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।
 
पश्चिमी उत्तरप्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश संभव है। पूर्वी राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख