नववर्ष से पहले पूरे देश में हाड़ कंपाने वाली ठंड, बारिश ने बढ़ाई कंपकंपी, IMD का अलर्ट

दिल्ली में धुंध और कोहरे का साया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 30 दिसंबर 2024 (08:47 IST)
Weather Update: सारे देश में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। शीतकालीन (Winter rain) वर्षा ने इसमें और भी इजाफा कर दिया है। लेकिन दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के साथ-साथ उत्तर भारत में बारिश के बाद आसमान साफ नजर आ रहा है। कश्मीर में जमकर बर्फबारी (snowfall) हो रही है।
 
पूरे देश में मौसम ने पूरी तरह करवट बदल ली है। नया वर्ष आने में केवल 1 ही दिन बाकी रह गया है, लेकिन हाड़ तोड़ने वाली ठंड में पूरे देश की कमर तोड़कर रख दी है। लोग कंबल और अलाव के सहारे जीने को मजबूर हैं। देश के अधिकांशों में तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है।ALSO READ: Weather Update: पूरे देश में कड़ाके की ठंड, दिल्ली NCR में ठंड से बुरा हाल
 
हालिया शीतकालीन बारिश ने मौसम को और भी बिगाड़ दिया है। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्र में खराब मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को लगभग दिनभर घना कोहरा और धुंध छाई रह सकती है।
 
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी : आईएमडी के अनुसार पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में जमकर बर्फबारी हुई। साथ ही उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हुई।
 
पहाड़ों से आने वाली हवाओं ने मैदानी भागों में पारे को गिरा दिया है। दिल्ली-एनसीआर सहित पंजाब और हरियाणा राजस्थान में 1-2 जनवरी को हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।ALSO READ: उत्तर भारत ठंड का प्रकोप, कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में हिमपात, दिल्ली से राजस्थान तक बारिश
 
दिल्ली-एनसीआर में धुंध और कोहरा : मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी बारिश नहीं होगी लेकिन धुंध और कोहरा पूरे शहर में छाया रह सकता है। सुबह काफी समय तक शहर में अंधेरा छाया रहेगा। सुबह के समय विजिबिलिटी भी बहुत कम रह सकती है।
 
उत्तर भारत में शीतलहर : मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत में आज से शीतलहर चलने की संभावना है। दिल्ली वालों को खासकर ध्यान रखना होगा, क्योंकि शीतलहर, कोहरे और धुंध की तिहरी मार पड़ने वाली है।।ALSO READ: Weather update : UP, एमपी से राजस्थान-हरियाणा ठंड का कहर, कहीं बारिश तो कहीं पड़े ओले, श्रीनगर में नहीं दिखा व्हाइट क्रिसमस का नजारा
 
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में गिरेगा तापमान : मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मध्यभारत यानी कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ वाले क्षेत्र में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में अगले 5 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हो सकती है।
 
IMD का शीतलहर और कोल्ड डे वॉर्निंग : बारिश के बाद उत्तर भारत का मौसम लगातार बदल रहा है, हालांकि आसमान तो साफ रह रहा है लेकिन मौसम का पारा लगातार गिरते जा रहा है। तेज हवा ने मौसम को बदल दिया है। मैदानी भागों में शिमला-मनाली जैसी ठंड लगने लगी है। इसे देखते हुए मौसम विभाग में शीतलहर और कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश ने बढ़ाई ठंड, कश्मीर में भीषण शीतलहर
 
दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर चलने की संभावना : मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे से लेकर 72 घंटे तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर चलने की संभावना है।
 
राजस्थान में शीतलहर की संभावना : आज 30 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक पूरे राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कोल्ड डे होने की संभावना है।
 
दक्षिण भारत में बारिश की संभावना नहीं : दक्षिण भारत में बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि तमिलनाडु पुडुचेरी कराईकाल और अंडमान निकोबार के कुछेक स्थानों पर कल की बारिश दर्ज की गई।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

Himachal Pradesh : जर्मनी में MBA कर रहा युवक लापता, परिवार ने CM सुक्खू से लगाई यह गुहार

Iran Vs Israel : ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

मुख्‍यमंत्री कैंप कार्यालय में धामी ने कर्मचारियों के साथ किया योग

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

ईरान को एक और झटका, हैकरों ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज से उड़ाए करीब 8 अरब

अगला लेख