Weather Updates: नवंबर माह में भी गर्मी का प्रकोप जारी, लोगों को गुलाबी ठंड का इंतजार

यूपी, पंजाब और हरियाणा में 10 नवंबर के बाद ठंड की संभावना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 4 नवंबर 2024 (08:43 IST)
Weather Updates: अक्टूबर माह बीत गया, दिवाली (Diwali) भी हो गई है लेकिन अभी तक ठंड (cold) का कोई भी अता-पता नहीं है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) और उत्तर भारत में अब तक ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। दूसरी ओर उत्तर भारत के राज्यों यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड में नवंबर मध्य से ठंड शुरू होने की संभावना है।ALSO READ: Weather Update: दिवाली बाद देशवासियों को कड़ाके की ठंड का इंतजार, IMD ने दी यूपी में हल्की बारिश की चेतावनी
 
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में अब तक ठंड का कोई नामोनिशान नजर नहीं आ रहा है। नवंबर माह में भी लोग गर्मी से परेशान हैं और वे ठंड के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।ALSO READ: Tourism : भारत की 5 सबसे ठंडी जगहें जहां लोग जाते हैं गर्मियों की छुट्टी में घूमने
 
नवंबर के अखिरी हफ्ते से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 10 नवंबर के बाद हल्की-हल्की ठंड पड़ सकती है। न्यूनतम तापमान में 10 नवंबर के बाद से गिरावट देखने को मिलेगी। नवंबर के अखिरी हफ्ते से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने की संभावना है। यूपी में 10-12 नवंबर के बीच गुलाबी ठंड शुरू हो सकती है। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में सुबह और रात के वक्त ठंड का हल्का-हल्का अहसास होने लगा है।ALSO READ: Weather Updates: मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी, ठंड ने दी दस्तक
 
मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब और हरियाणा में 15 के बाद हल्की-हल्की ठंड का अहसास होना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड में भी 15 से 20 नवंबर के बाद ही ठंड के आने की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में इस हफ्ते से ठंड बढ़ सकती है।
 
तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना : तमिलनाडु में आज और कल बारिश का अनुमान है। (आईएमडी) के अनुसार 3 से लेकर 5 नवंबर के बीच भारी बारिश के आसार हैं। रविवार को भारी बारिश की संभावना जताई है। आज कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, तेनकासी, विरुधुनगर, थेनी, मदुरै, शिवगंगई, रामनाथपुरम, डिंडीगुल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

RTO के पूर्व करोड़पति कॉस्टेबल सौरभ शर्मा को जमानत मिलने पर सियासत, सड़क पर कांग्रेस, किया विरोध प्रदर्शन

रूस में रहस्‍यमयी वायरस, खून की उल्‍टियां, किसने किया और कितना सच है दावा?

LIVE : राज्यसभा में पेश हुआ वक्फ संशोधन बिल

चीनी नागरिकों से सेक्स रिलेशन नहीं बना सकेंगे अमेरिकी, रोमांस पर भी रोक

जंगल में सरकार रहती है : नवीन रांगियाल की कविता

अगला लेख