Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, उत्तर भारत के राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना

दिल्ली- यूपी समेत देश के उत्तरी राज्यों में आंधी और बारिश हुई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 6 जून 2024 (09:05 IST)
Weather Updates: भीषण गर्मी का दौर अब धीरे-धीरे समापन की ओर अग्रसर होता जा रहा है। इस समय दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगे बढ़ रहा है। आगामी 3 दिनों में कर्नाटक के शेष हिस्सों, दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ भागों, तेलंगाना और तटीय आंध्रप्रदेश के कुछ और भागों, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

ALSO READ: मुंबई में हुई मानसून से पूर्व की पहली बारिश, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वेदर बुलेटिन के अनुसार नगालैंड और उसके आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर के राज्यों तक तेज हवाएं चल रही हैं। आईएमडी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा तथा उपहिमालई पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
 
आईएमडी के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण रायलसीमा और पड़ोस पर और दूसरा तटीय कर्नाटक और पड़ोस पर मौजूद है जिससे केरल और माहे, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। आज दक्षिण मध्यप्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि और तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटे) चलने की आशंका है।

ALSO READ: Weather Update : केरल में भारी बारिश, एर्णाकुलम में ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन की चेतावनी
 
दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल : दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के शेष भाग, कर्नाटक के शेष भाग, दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ भाग, तेलंगाना के कुछ और भाग तथा तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ भाग तथा दक्षिण-पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अगले 2 दिनों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
 
बंगाल की खाड़ी से जुड़ता हुआ चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय : पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से जुड़ता हुआ चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण आंध्रप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है। पूर्वी उत्तरप्रदेश और उससे सटे बिहार पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर हरियाणा पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। गुजरात के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर-पूर्व असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण देखा जा रहा है।

ALSO READ: Weather Update: UP के कुछ जिलों में आंधी और बारिश, शाहजहांपुर में बच्चे समेत 3 की मौत
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम असम, सिक्किम, गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
पूर्वोत्तर भारत, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। झारखंड, बिहार, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, कर्नाटक, दक्षिण तमिलनाडु, लक्षद्वीप और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हुई। पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति रही।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज गुरुवार को उत्तरी तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्रप्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
 
लक्षद्वीप, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, मराठवाड़ा, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तर-पूर्वी बिहार, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्यप्रदेश और उपहिमालई पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश संभव है।
 
पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटें, धूलभरी आंधी और छिटपुट बारिश संभव है। पूर्वी मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति संभव है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी के बाद कौन? दिल्ली में बंद कमरों में हो रही मैराथन मीटिंग्स ने मचाया सियासी तूफान!

सैनिक वर्दी में आए थे आतंकी, नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, पढ़िए कैसे रची थी पूरी साजिश

एक जोड़ी चप्पल लौटाना पड़ा महंगा, 99 हजार की ऑनलाइन ठगी का हो गए शिकार

आतंकियों ने धर्म पूछा, और मार दी गोली, नवविवाहिता पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

मराठवाड़ा में किसानों की आत्‍महत्‍या का आंकड़ा हैरान कर देगा, 3 महीनों में इतने किसानों ने दी जान

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका के उपराष्ट्रपति करेंगे ताजमहल का दीदार, बुधवार सुबह 9.30 बजे स्पेशल विमान से आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे

Pahalgam में 5 से 6 आतंकियों ने चुन-चुनकर चलाईं गोलियां, लोगों ने कहा- लेना होगा पुलवामा जैसा बदला

Pahalgam attack : नहीं सुना पाए इस्लाम की आयत तो पिता को किया गोलियों से छलनी, बदहवास बेटी ने बयां किया खौफनाक मंजर

Pahalgam attack : आतंक पर बड़े एक्शन की तैयारी, सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर भारत लौटेंगे PM मोदी

हीरा नगरी सूरत में बढ़ते आत्महत्या के मामले, 3 वर्ष में 1866 लोगों ने मौत को लगाया गले

अगला लेख