Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा इंतजार, किन राज्यों में जमकर हो रही है बरसात?

दिल्ली-एनसीआर के लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। राजधानी में मानसून पिछले महीने के आखिरी में ही आ गया था, लेकिन अभी तक झमाझम बारिश हुई नहीं है। आज भी दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है

Advertiesment
हमें फॉलो करें Weather

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 9 जुलाई 2025 (08:53 IST)
Weather Update: जुलाई माह की शुरुआत हुए 1 हफ्ते से भी अधिक समय हो चुका है लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश अपेक्षित रूप से नहीं हो रही है।  दूसरी ओर कुछ राज्यों में बादल जमकर बरस रहे हैं और कई राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। जुलाई माह की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बारिश ने गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन इस राहत के साथ कई राज्यों में संकट भी दस्तक दे चुका है।
 
देशभर में मौसम के मिजाज में बदलाव देखा जा रहा है। इसने पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक हो रही गर्मी से तो राहत दिलाई है, लेकिन कुछ जगहों पर यह बारिश आफत बनकर भी गिर रही है। उत्तराखंड में बारिश की वजह से आए दिन लैंडस्लाइड हो रही है जिसकी वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां पर बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है।
 
दिल्ली-एनसीआर के लोग गर्मी और उमस से परेशान : जुलाई माह की शुरुआत के साथ ही  अभी भी दिल्ली-एनसीआर के लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। राजधानी में मानसून पिछले महीने के आखिरी में ही आ गया था, लेकिन अभी तक झमाझम बारिश हुई नहीं है। आज भी दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है और  अगले 4-5 दिन दिल्ली में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।ALSO READ: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार, 7 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, 225 सड़कें बंद
 
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की आशंका : हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के बीच स्थानीय मौसम विभाग ने आज 7 जिलों के कुछ हिस्सों में अचानक हल्की से मध्यम बाढ़ आने की चेतावनी दी। ये जिले चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर हैं। मौसम विभाग ने अगले सोमवार तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए 'येलो' अलर्ट भी जारी किया है।
 
राजस्थान में मौसम काफी सक्रिय : आज राजस्थान में मौसम काफी सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार भरतपुर संभाग में तेज बारिश का दौर शुरू होने की चेतावनी दी गई है जबकि बंगाल क्षेत्र में बने कम दबाव के तंत्र के पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले 4-5 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। इससे जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।ALSO READ: भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन
 
यूपी-बिहार में तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट : उत्तरप्रदेश में आज 9 जुलाई को मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, बांदा, चित्रकूट और सोनभद्र में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, वहीं बिहार में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। आज गया, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।
 
webdunia
चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक : कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे क्षेत्रों पर बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह प्रणाली अगले 2 दिनों में पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है।
 
मानसून ट्रफ समुद्र तल पर अब श्रीगंगानगर, दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज, जमशेदपुर, कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। एक अन्य ट्रफ रेखा उत्तर-पूर्वी अरब सागर से लेकर गंगीय पश्चिम बंगाल में बने कम दबाव क्षेत्र तक फैली है। यह ट्रफ दक्षिण गुजरात, उत्तर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के मध्य भागों और उत्तर ओडिशा से होकर गुजरती है और समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी तक ऊंचाई में फैली हुई है। एक ऑफशोर ट्रफ समुद्र तल पर दक्षिण गुजरात से गोवा तट तक सक्रिय है।ALSO READ: राजस्थान से बंगाल तक 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, क्या है हिमाचल का हाल?
 
पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में हुई मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश और विदर्भ के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर गुजरात, उत्तराखंड, जम्मू डिवीजन और उत्तर पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई।
 
नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, सब हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम उत्तरप्रदेश, उत्तर राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, दक्षिण राजस्थान, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।ALSO READ: राजस्थान से बंगाल तक 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, क्या है हिमाचल का हाल?
 
आज बुधवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज बुधवार, 9 जुलाई को त्रिपुरा, दक्षिण बांग्लादेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, उत्तर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्यप्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। विदर्भ, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
उत्तर पंजाब, उत्तर हरियाणा, उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्यप्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। बिहार, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम और मध्य उत्तरप्रदेश में 24 घंटों के बाद मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रेदश ग्रोथ कॉन्क्लेव: समृद्ध और विकसित शहर बनेंगे प्रदेश के समावेशी विकास की आधारशिला