Weather Updates: दिल्ली नोएडा में 15 अक्टूबर के बाद शुरू होगी ठंड, इन राज्यों में बारिश की संभावना

दक्षिण भारत और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में झमाझम बारिश जारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (08:43 IST)
Weather Updates: मानसून (Monsoon) की तकरीबन विदाई हो चुकी है, लेकिन दक्षिण भारत (South India) और उत्तर-पूर्व में अभी भी वर्षा (rain) का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में 15 अक्टूबर के बाद ठंडक महसूस होने की संभावना है।ALSO READ: Weather Updates: दिल्ली में तापमान बढ़ा, IMD ने किया 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
 
अभी भी कुछ जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी : दिल्ली-एनसीआर सहित ज्यादातर राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन अभी भी कुछ जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी है। एक ओर दिल्ली में जहां गर्मी और तेज धूप लोगों का पसीना छुड़ा रही है तो वहीं दक्षिण भारत और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में झमाझम बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार आज लक्षद्वीप, तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड और कर्नाटक में बारिश हो सकती है। जानिए आज आपके शहर में कैसा मौसम रहेगा।
 
दिल्ली में गर्मी से लोग परेशान : राजधानी दिल्ली में दिन में धूप की वजह से गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। लेकिन सुबह-शाम को गर्मी से राहत रहती है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राजधानी में ऐसा ही मौसम रहने की अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 15 अक्टूबर के बाद सुबह-शाम को गुलाबी ठंडक का अहसास शुरू होगा। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक दिल्ली में ठंड दस्तक दे सकती है। हालांकि अभी इसका असर दिन में नहीं दिखेगा। दिन में के समय अभी धूप की वजह से गर्मी बरकरार रहेगी।ALSO READ: Weather Updates: यूपी और बिहार में बारिश की संभावना, दिल्ली में उमसभरी गर्मी
 
इन राज्यों में बारिश की संभावना : मौसम विभाग ने आज कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार आज कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर भारत और तमिलनाडु में भी बारिश के आसार हैं। वहीं पश्चिमी हिमालय, बिहार और पूर्वी मध्यप्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।
 
गुजरात, एमपी और महाराष्ट्र में होगी मानसून की वापसी : मानसून की वापसी की लाइन फिलहाल नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना, नर्मदापुरम, खरगोन और नवसारी से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी हो सकती है।ALSO READ: भारत में सामान्य से 8 फीसदी ज्यादा मानसूनी बारिश, कैसा रहेगा अक्टूबर से दिसंबर तक मौसम?
 
स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अक्षांश 29° उत्तरी देशांतर 84 डिग्री पूर्व नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना, नर्मदापुरम्, खरगोन, नंदुरबार, नवसारी, अक्षांश 20° उत्तर और देशांतर 70 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है। अगले 48 घंटों के दौरान गुजरात, मध्यप्रदेश के बचे हिस्सों और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए जल्दी ही अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी।
 
लक्षद्वीप और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी से तमिलनाडु और दक्षिण केरल तक एक ट्रफ रेखा औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है।
 
लक्षद्वीप पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 9 अक्टूबर के आसपास लक्षद्वीप और इससे सटे दक्षिण-पूर्व, पूर्वी मध्य अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। शुरुआत में यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। पूर्वी बांग्लादेश और इससे सटे असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत के पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों, केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी गुजरात, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में हल्की बारिश हुई।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज बुधवार, 9 अक्टूबर को कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर भारत और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, बिहार और पूर्वी मध्यप्रदेश में हल्की बारिश संभव है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हरियाणा चुनाव 2024 : क्या कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई ने भाजपा को दी बढ़त?

कैसे हरियाणा में BJP के हाथ लगा जीत की जलेबी का स्‍वाद?

Haryana के 3 जिलों में EVM से जुड़ी शिकायतें मिलीं, Congress ने बताया लोकतंत्र की हार, Election Commission में शिकायत

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर किसने क्या कहा?

चुनाव परिणाम के बाद महबूबा ने चेताया, जम्मू कश्मीर सरकार के मामलों में दखल न दे केंद्र सरकार

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा में बीजेपी की जीत ने सभी एग्जिट पोलों को हराया

हरियाणा में कांग्रेस और BJP का वोट प्रतिशत लगभग बराबर, फिर कहां फंसी कांग्रेस, खास बातें

कांग्रेस की हरियाणा में हार से महाराष्ट्र और झारखंड में कैसे बदलेंगे समीकरण, क्या कहते हैं विशेषज्ञ

कांग्रेस के लिए नो एंट्री, झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है, हरियाणा में जीत पर बोले PM मोदी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 अक्टूबर को करेंगे सम्पदा 2.0 का शुभारंभ

अगला लेख