Weather Updates: उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी, बारिश का इंतजार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 जून 2024 (08:44 IST)
Weather Updates: उत्‍तर भारत (North India) में भीषण गर्मी का दौर जारी है। आंधी-तूफान और हल्‍की बारिश (light rain) के बावजूद उत्‍तर भारत के लोगों को गर्मी से राहत अभी भी नहीं मिली है। दिल्‍ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत देश के उत्‍तरी हिस्‍सों में तेज हवा के साथ बरसात हुई थी लेकिन उत्‍तर भारत के लोगों को भीषण गर्मी से छुटकारा नहीं मिला है। देश के अधिकतर भागों में तापमान (temperature) 50 डिग्री के आसपास ही चल रहा है।
 
इन जगहों पर तापमान 40 के पार रहा : राजस्‍थान, हरियाणा, दिल्‍ली एनसीआर, बिहार, झारखंड, उत्‍तराखंड, छत्‍तीसगढ़ जैसे प्रदेशों में अधिकांश जगहों पर तापमान 40 के पार रहा। कुछ जगहों पर तो अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला गया। दूसरी तरफ दक्षिण भारत और पूर्वोत्‍तर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सालों के बाद देश के दक्षिणी और उत्‍तर-पूर्व के हिस्‍सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक साथ सक्रिय हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

ALSO READ: गर्मी में कर रहे हैं ट्रेवल और नहीं पड़ना है बीमार तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
 
कानपुर में पारा हुआ 48 डिग्री के पार : उत्‍तरप्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। इलाहाबाद में 100 साल से भी ज्‍यादा पुराना रिकॉर्ड टूटने के बाद शुक्रवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। झांसी में भी पारा 45 के पार पहुंच गया।
 
मध्‍यप्रदेश, राजस्‍थान, हरियाणा व हिमाचल में भी गर्मी का कहर : राजस्‍थान से लेकर हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, पंजाब और ओडिशा में भी लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। राजस्‍थान के गंगानगर में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि मध्‍य प्रदेश के छतरपुर में पारा 47 के पार चला गया। सिरसा में अधिकतम तापमान 47.8 रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल प्रदेश के ऊना में भी पारा 45 तक पहुंच गया। झारखंड के डाल्‍टनगंज में लोगों को 46 डिग्री टेम्‍प्रेचर में झुलसना पड़ा।

ALSO READ: Weather Update : दिल्ली में नहीं मिल रही गर्मी से राहत, पारा फिर 45 के पार
 
मानसून की परिस्थितियां अनुकूल : मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप और केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, असम और मेघालय और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिनों के दौरान मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।
 
उत्तर-पूर्व असम और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। उत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश पर 1.5 किलोमीटर तक फैला हुआ एक चक्रवाती परिसंचरण है।
 
उत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण से एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश, दक्षिण बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और निचले स्तरों पर सिक्किम होते हुए पश्चिमी बांग्लादेश तक फैली हुई है। पश्चिम-मध्य अरब-ओमान तट पर 1.5 से 4.5 किलोमीटर के बीच एक चक्रवाती परिसंचरण है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत पर 8° उत्तरी अक्षांश के पास एक विंड शेयर जोन क्षेत्र समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। केरल तट के पास दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण है।

ALSO READ: जानलेवा गर्मी, लू के थपेड़ों से हाल बेहाल, 4 राज्यों में 125 की मौत
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि: स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज शनिवार को लक्षद्वीप, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, पूर्वोत्तर बिहार, ओडिशा, झारखंड, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
 
बारिश के साथ धूलभरी आंधी चलेगी : अगले 2 दिनों के दौरान उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गरज के साथ बारिश के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है। विदर्भ, छत्तीसगढ़ और कोंकण और गोवा में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। 1 जून को उत्तर और पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, बिहार और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बन सकती है और उसके बाद इसमें कमी आ सकती है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

MP : बालाघाट में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, 3 महिलाओं समेत 4 नक्सली ढेर

iran israel conflict : इजराइल ने ईरान की गैस रिफाइनरी पर किया हमला, बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- हर ठिकाने को बनाएंगे निशाना

डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर बात, ईरान-इजराइल विवाद सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

बिहार में 18 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, जानिए किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी?

Weather Update : केरल के 5 जिलों में रेड अलर्ट, मंगलुरु में भारी बारिश का कहर

अगला लेख