Weather Update: उत्तर भारत के राज्यों में ठंडक बरकरार, IMD ने जताई बारिश, आंधी, तूफान और ओले की संभावना

आंध्रप्रदेश और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 26 फ़रवरी 2024 (08:24 IST)
Weather Update: उत्तर भारत (North India) के अधिकतर राज्यों में दिन का तापमान बढ़ा हुआ है, लेकिन अभी भी रात में ठंडक बरकरार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 और 27 फरवरी को मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। आईएमडी (IMD) ने देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, तूफान और ओले की चेतावनी जारी की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज रात बारिश हो सकती है।
 
26 और 27 को अनेक राज्यों में वर्षा की संभावना : आईएमडी के अनुसार एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 29 फरवरी को भारत के पहाड़ी राज्यों में दस्तक देने जा रहा। 26 से 27 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

ALSO READ: Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, 2 दिन इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
 
दिल्ली में आज बारिश की संभावना : IMD के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 फरवरी को रात के समय हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 27 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा। IMD के अनुसार इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

ALSO READ: Weather Update : हिमाचल के मनाली और डलहौजी में बर्फबारी, शीतलहर से कोई राहत नहीं
 
पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है। राजस्थान के मध्य भागों और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मराठवाड़ा और इससे जुड़े इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से लेकर आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैला हुआ है। 26 फरवरी से एक ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमालयी क्षेत्र के ऊपर पहुंच सकता है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज सोमवार को सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। पूर्वी असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश संभव है। 24 घंटों के बाद मराठवाड़ा, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।(फोटो सौजन्य : आईएमडी)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

गाजियाबाद में एंबुलेंस की टक्कर से 2 कांवड़ियों की मौत, 1 घायल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

किराना हिल्स पर भारत ने किया था हमला, पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों के पास मची थी तबाही, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

कैसी है ओडिशा में आग से झुलसी पीड़िता की हालत, अब दिल्ली में होगा इलाज

मिर्जापुर में CRPF जवान से मारपीट, 3 कांवड़िये गिरफ्तार

अगला लेख