आधार डाटा लीक होने से चुनाव परिणाम हो सकता है प्रभावित : सुप्रीम कोर्ट

Webdunia
मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 (21:59 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 'आधार' के तहत दर्ज जानकारी के सुरक्षित होने को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आधार का डाटा लीक होने से चुनाव के परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने देश में डाटा सुरक्षा कानून न होने को लेकर सवाल उठाया।

पीठ ने कहा कि जब देश में डाटा सुरक्षा कानून नहीं है तो ऐसे में यह कहना कि लोगों का डाटा सुरक्षित है, कहां तक उचित है। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान आधार डाटा के चुनाव में इस्तेमाल पर चिंता जताई। संविधान पीठ के एक सदस्य न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि यह वास्तविक आशंका है कि उपलब्ध आंकड़े किसी देश के चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं और यदि ऐसा होता है क्या लोकतंत्र बच पाएगा।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के वकील ने दलील दी कि प्रौद्योगिकी का विकास हो रहा है और भारत के पास तकनीकी विकास की अपनी सीमाएं हैं। इस पर न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि ज्ञान की सीमाओं के कारण हम वास्तविकता के बारे में आंख मूंदे नहीं रह सकते हैं, क्योंकि हम कानून को लागू करने जा रहे हैं जो भविष्य को प्रभावित करेगा। यूआईडीएआई की ओर से कहा गया है कि आधार के तहत डाटा का संग्रह कोई परमाणु बम नहीं है। इस तरह का डर याचिकाकर्ताओं की तरफ से फैलाया हुआ डर मात्र है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

Reliance Industries को हुआ 26994 करोड़ का शुद्ध मुनाफा, शानदार रही पहली तिमाही

अगला लेख